Search

कोशिश स्पेशल स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी महोत्सव

Ranchi : अरगोड़ा स्थित कोशिश स्पेशल स्कूल में शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में स्कूल के बौद्धिक दिव्यांग बच्चे राधा-कृष्ण बनकर कार्यक्रम में शामिल हुए. राधा-कृष्ण के अवतार में बच्चों ने सबका मन मोह लिया. कार्यक्रम में लगी कृष्ण भगवान की तस्वीर, घड़े पर विभिन्न प्रकार के डिजाइन, मोर पंख और अन्य सुंदर चित्र ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये. बच्चों ने कार्यक्रम के दौरान गीत और नृत्य की भी प्रस्तुति दी. इस दौरान स्कूल के सभी शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावक भी मौजूद रहे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//