Search

 
 
 

जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर समाधान फाउंडेशन का धरना

 
Ranchi: विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर देशभर के 400 से अधिक जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया. रांची जिला मुख्यालय में भी धरना-प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने डीसी ऑफिस में भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा. संगठन ने कहा कि भारत विश्व की लगभग 18% जनसंख्या का भार वहन कर रहा है, जबकि आबादी के अनुपात हमारा भू-भाग बहुत कम करीब 2.4 प्रतिशत है और जल भी विश्व का मात्र 4 प्रतिशत है. यही कारण है कि सरकार के तमाम प्रयासों के बाद भी देश में बेरोजगारी और गरीबी की समस्या बढ़ रही है. इसे पढ़ें- खूंटी">https://lagatar.in/khunti-notorious-militant-musa-alias-kateya-arrested-there-are-many-cases-of-murder-and-levy-registered/">खूंटी

: कुख्यात उग्रवादी मुसा उर्फ कटेया गिरफ्तार, हत्या और लेवी के कई मामले हैं दर्ज
कार्यकर्ताओं ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर पिछले 8 साल से ज्यादा समय से 22 राज्यों के 400 से अधिक जिलों में अभियान चला रहा है. राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में चलने वाले अभियान को आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सद्स्य और इंद्रेश कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह समेत 125 सांसदों का समर्थन प्राप्त है. इसे भी पढ़ें- रांची:">https://lagatar.in/ranchi-where-are-the-women-and-children-disappearing-2525-missing-in-3-years/">रांची:

आखिर कहां गायब हो रहे महिला और बच्चे ? 3 सालों में 2,525 लापता
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही