Search

 
 
 

जंतर मंतर पैलेट गन मामला : राहुल गांधी संसद मार्ग थाना पहुंचे, धरने पर बैठे

National News : राहुल गांधी एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरने पर बैठ गये. राहुल गांधी का साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने दिया. थाने के बाहर मीडियाकर्मियों सहित आम लोगों की भीड़ लग गयी.
 
थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी

National News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी जंतर मंतर पर CJP के आंदोलन के दौरान पुलिस द्वारा पैलेट गन चलाये जाने का मामला छोड़ नहीं रहे हैं.

 

 

आज शुक्रवार को श्री गांधी पैलेट गन पीड़ित साहिल लोहबच के साथ संसद मार्ग थाना पहुंचे. राहुल गांधी जंतर-मंतर पर आंदोलनकारी छात्रों पर पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच की जानकारी लेने डीसीपी ऑफिस पहुंचे थे. 

 

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

इसके बाद राहुल गांधी एफआईआर दर्ज नहीं किये जाने का आरोप लगाते हुए थाने के बाहर धरने पर बैठ गये. राहुल गांधी के साथ  प्रियंका गांधी, अधीर रंजन चौधरी, सलमान खुर्शीद  जयराम रमेश समेत कई कांग्रेस नेता धरने पर बैठ गये.

 

थाने के बाहर मीडियाकर्मियों सहित आम लोगों की भीड़ लग गयी. सुरक्षाकर्मियों को भीड़ संभालने में भारी मशक्कत करनी पड़ी.  

 

धरना देने से पहले राहुल गांधी दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी नुपुर प्रसाद से मिले. बता दें कि उन्हें चार्ज संभाले 48 घंटे भी नहीं बीते हैं. उनसे मुलाकात करने के बाद राहुल गांधी बाहर आये और अचानक थाने के बाहर धरने पर बैठ गये.

 

सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी थाना में कई शिकायतें लेकर आये थे. राहुल गांधी ने शिकायतों पर कार्रवाई करने को कहा. बताया जाता है कि पुलिस की ओर से तुरंत कोई फैसला नहीं लिये जाने के कारण राहुल गांधी धरने पर बैठ गये. 

 

कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर पूछा  किछात्रों पर पैलेट गन चलाने का ऑर्डर किसने दिया. कहा कि अमित शाह और दिल्ली पुलिस को इसका जवाब देना होगा. पार्टी ने यह भी कहा कि साहिल और उसकी मां लगातार एफआईआर दर्ज कराने की मांग कर रहे थे, जिसे पुलिस नजरअंदाज कर रही थी.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही