Search

 
 
 

जैप 1 बना सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन

 
 Ranchi :  18 से 22 जून तक झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2024 का शनिवार को समापन हुआ. जैप 2 टाटीसिलवे में आयोजित प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जैप पुलिस महानिरीक्षक राजकुमार लकड़ा मौजूद रहे. उन्होंने सभी स्पर्धाओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया. जैप 1 सशस्त्र पुलिस क्षेत्रीय खेल कूद प्रतियोगिता का ओवरऑल चैंपियन बना. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/Sports-22.jpg"

alt=". प्रतियोगिता में फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैंडमिंटन, टेबल टेनिस समेत 26 खेल स्पर्धाओं में पुरुष एवं महिला पुलिस ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का आयोजन जैप1, 2, 10 एवं मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार में किया गया" width="600" height="400" />

  प्रतियोगिता का आयोजन जैप1, 2, 10 एवं मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार में किया गया

प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में जैप, आईआरबी, एसएसआरबी, एसआईएसएफ के करीब 1500 पुलिस कर्मी (खिलाड़ी), लगभग 50 तकनीकी पदाधिकारी तथा टीम प्रबंधक ने भाग लिया. प्रतियोगिता में फुटबॉल, बास्केटबॉल, बैंडमिंटन, टेबल टेनिस समेत 26 खेल स्पर्धाओं में पुरुष एवं महिला पुलिस ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता का आयोजन जैप1, 2, 10 एवं मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स होटवार में किया गया था. समापन समारोह में कमांडेंट जैप 2 सरोजनी लकड़ा, कमांडेंट जैप गोविन्दपुर घनबाद अम्बर लकड़ा, जैप 4 कमांडेंट मुकेश कुमार, एसआईआरबी-2 कमांडेंट एमेल्डा एक्का, अविनाश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक जैप 2, आलोक कुमार टूटी ,पुलिस उपाधीक्षक जैप 2, नूर मुस्तफा, पुलिस उपाधीक्षक जैप 1, सभी वाहिनियों के टीम प्रबंधक, टीम मैनेजर, पुलिस पदाधिकारी, वाहिनी के कर्मियों के परिजन उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही