Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जापान : पीएम किशिदा की सभा में धमाका, बाल-बाल बचे, एक संदिग्ध हिरासत में

Japan : जापान से बड़ी खबर आ रही है. वाकायामा शहर में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा की सभा में बम से हमला किया गया है. इस घटना में फुमियो किशिदा बाल-बाल बच गये. बम धमाके से पहले सुरक्षाकर्मियों ने पीएम किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. वहीं पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है. बम धमाके के बाद वहां अफरा-तफरी मच गयी. (पढ़ें, महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-bus-carrying-45-passengers-fell-into-a-gorge-12-killed-many-injured-rescue-operation-underway/">महाराष्ट्र

: 45 यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 12 की मौत, कई घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी)

लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के समर्थन में स्पीच देने वाले थे रीएम किशिदा

जापानी मीडिया के मुताबिक, वाकायामा शहर में प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के भाषण शुरू करने से ठीक पहले एक व्यक्ति ने पाइप बम फेंक दिया. हालांकि बम ब्लास्ट होने से पहले किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. सोशल मीडिया पर पीएम किशिदा की सभा का एक वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि बम धमाके के बाद वहां धुआं-धुआं हो गया. पीएम का भाषण सुनने आये लोग सुरक्षित बचने के लिए इधर-उधर भाग रहे हैं. बताया जा रहा है कि फुमियो किशिदा सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के एक उम्मीदवार के समर्थन में स्पीच देने वाले थे. इसे भी पढ़ें : 7">https://lagatar.in/7-crore-deal-7-players-inside/">7

करोड़ की डील, 7 खिलाड़ी अंदर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही