Search

 
 
 

Japan Open: सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, चोटिल नोजोमी ओकुहारा क्वार्टर फाइनल से हुई बाहर

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला नोजोमी ओकुहारा से होने वाला था, लेकिन वह चोट के कारण मैच से पहले बाहर हो गई. सेमीफाइनल में उनका मुकाबला दुनिया की नंबर 4 चीनी खिलाड़ी चेन युफेई से होगा.
 

Lagatar Desk: भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु जापान ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गई है. क्वार्टर फाइनल में सिंधु का मुकाबला नोजोमी ओकुहारा से होने वाला था, लेकिन वह चोट के कारण मैच से पहले बाहर हो गई. सेमीफाइनल में उनका मुकाबला दुनिया की नंबर 4 चीनी खिलाड़ी चेन युफेई से होगा.  

 

इसे भी पढ़ें:

 

पीवी सिंधु की निगाहें इस सीजन का पहला खिताब जीतने पर होंगी. इस सीजन में सिंधु का तीसरा सेमीफाइनल है. इससे पहले वह मलेशिया सुपर 1000 और ऑस्ट्रेलिया सुपर 500 के सेमीफाइनल में पहुंच थीं. 2023 डेनमार्क ओपन के बाद यह उनका पहला सुपर 750 सेमीफाइनल है.

 

सिंधु और चेन युफेई के बीच अब तक कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. सिंधु को युफेई के खिलाफ पिछले पांच मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. सेमीफाइनल की जीत लगभग तीन साल में उनके पहले सुपर 750 फाइनल में पहुंचने का रास्ता साफ करेगा. पीवी सिंधु बीडब्ल्यूएफ सुपर 750 टूर्नामेंट में अब भारत की एकमात्र दावेदार हैं.  बता दें, सिंधु ने प्री-क्वार्टर फाइनल में विश्व की नंबर 5 खिलाड़ी हान युए को सीधे सेटों में हराया था.

 

चीनी खिलाड़ी चेन युफेई का इस साल शानदार प्रदर्शन रहा है. इससे पहले उन्होंने इंडोनेशिया मास्टर्स का खिताब जीत चुकी है, जबकि थाईलैंड और मलेशिया में हुए सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल तक में पहुंच चुकी है. साथ ही युफेई सिंगापुर और भारत में खेले गए सुपर 750 टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही