Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जापान-सिंगापुर का ‘पासपोर्ट’ सबसे मजबूत, जानिए क्या है भारत की रैंकिंग

Advertisement
Advertisement
Lagatar Desk : जापान और सिंगापुर के पासपोर्ट को दुनिया का सबसे मजबूत माना गया है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स ने अपनी नयी लिस्ट जारी की है. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स दुनिया के सबसे ट्रैवल-फ्रेंडली पासपोर्ट्स की लिस्ट हर साल जारी करता है. भारत भी इस बार छह स्थान नीचे आया है. पिछले साल भारत की इस लिस्ट में रैंक 84 थी. हालांकि इस साल भारत छह स्थान फिसला है और उसे इस लिस्ट में 90वीं रैंक प्राप्त हुई है. भारत के नागरिक 58 देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकते हैं. भारत, तजाकिस्तान और बुर्किना फासो को इस लिस्ट में 90वीं रैंक मिली है. जापान और सिंगापुर इस साल की सूची में सबसे ऊपर हैं. जापान और सिंगापुर के पासपोर्ट धारकों को 192 देशों में वीजा-मुक्त यात्रा करने की अनुमति है. वहीं, इस लिस्ट में दक्षिण कोरिया और जर्मनी दूसरे स्थान पर आए हैं. इसे भी पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-gifted-oxygen-plants-to-35-states-and-union-territories/">पीएम

मोदी ने 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऑक्सीजन प्लांटों की सौगात दी

इन देशों के पासपोर्ट हैं पावरफुल

1. जापान, सिंगापुर (स्कोर: 192) 2. जर्मनी, दक्षिण कोरिया (स्कोर: 190) 3. फिनलैंड, इटली, लक्जमबर्ग, स्पेन (स्कोर: 189) 4. ऑस्ट्रिया, डेनमार्क (स्कोर: 188) 5. फ्रांस, आयरलैंड, नीदरलैंड्स, पुर्तगाल, स्वीडन (स्कोर: 187) 6. बेल्जियम, न्यूजीलैंड, स्विट्जरलैंड  (स्कोर: 186) 7. चेक रिपब्लिक, ग्रीस, माल्टा, नॉर्वे, यूके, अमेरिका (स्कोर: 185) 8. ऑस्ट्रेलिया, कनाडा (स्कोर: 184) 9. हंगरी (स्कोर: 183) 10. लिथुएनिया, पोलैंड, स्लोवाकिया (स्कोर: 182)

इन देशों के पासपोर्ट हैं सबसे कमजोर

1. ईरान, लेबनान, श्रीलंका, सूडान (स्कोर: 41) 2.बांग्लादेश, कोसोवो, लीबिया (स्कोर: 40) 3. उत्तर कोरिया (स्कोर: 39) 4. नेपाल, फिलीस्तीन (स्कोर: 37) 5. सोमालिया (स्कोर: 34) 6. यमन (स्कोर: 33) 7. पाकिस्तान (स्कोर: 31)  8. सीरिया (स्कोर: 29)  9. इराक (स्कोर: 28) 10. अफगानिस्तान (स्कोर: 26)

पाकिस्तान सहित भारत के पड़ोसी देशों का प्रदर्शन निराशानजक

वहीं, भारत के कई पड़ोसी देशों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा है. इस लिस्ट में भारत के पड़ोसी देशों श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान और नेपाल को दुनिया के सबसे कमजोर पासपोर्ट्स की लिस्ट में शामिल किया गया है. इस लिस्ट में पाकिस्तान सिर्फ सीरिया, इराक और अफगानिस्तान जैसे देशों से बेहतर प्रदर्शन कर पाया है. इसे भी पढ़ें- भाजपा">https://lagatar.in/bjps-national-executive-announcement-maneka-gandhi-varun-gandhi-out/">भाजपा

की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा, मेनका गांधी, वरुण गांधी बाहर, बैठक सात नवंबर को  

रैंकिंग का क्या होता है पैमाना

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स की इस लिस्ट का पैमाना वीजा फ्री यात्रा को लेकर बनाया गया है. मसलन किसी देश का नागरिक दुनिया के कितने देशों में वीजा-फ्री यात्रा कर सकता है. इसी आधार पर ये लिस्ट तैयार की जाती है. ये रैंकिंग इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (आईएटीए) द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के विश्लेषण पर आधारित है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही