NewDelhi : दिल्ली में होली के दिन एक जापानी युवती को कुछ लोगों द्वारा परेशान किये जाने और उसे जबर्दस्ती छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एक किशोर समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि कुछ लड़के एक विदेशी युवती को रंग लगा रहे हैं और वह असहज हो रही है. एक लड़का उसके सिर पर अंडा फोड़ देता है. वीडियो में वह बाय बाय कहते हुए वहां से निकलने की कोशिश कर रही है.
मोदी आज कर्नाटक को 16,000 करोड़ की सौगात देंगे, विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करेंगे
की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक हरियाणा के पानीपत में शुरू
पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लिया
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार उस युवती ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है. पुलिस ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा- 354 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि यह वीडियो आठ मार्च होली के दिन का है. यह घटना पहाड़गंज में घटी है.. पुलिस के अनुसार वीडियो में दिख रही युवती जापानी पर्यटक है, जो पहाड़गंज में ठहरी थी और शुक्रवार को वह बांग्लादेश चली गयी. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-will-give-a-gift-of-16000-crores-to-karnataka-today/">पीएममोदी आज कर्नाटक को 16,000 करोड़ की सौगात देंगे, विश्व के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म का उद्घाटन करेंगे
मैं भयभीत हो गयी और ट्वीट को हटा दिया.
जान लें कि जापानी युवती ने शनिवार को ट्वीट कर कहा था कि उसने घटना का वीडियो पोस्ट किया था, लेकिन बाद में उसे हटा लिया था. कहा कि नौ मार्च को मैंने भारतीय त्योहार होली का वीडियो ट्वीट किया था और इसके बाद मेरी कल्पना से परे कहीं अधिक आपत्तिजनक संदेश आने लगे, जिससे मैं भयभीत हो गयी और ट्वीट को हटा दिया. मैं उन लोगों से माफी मांगती हूं, जो वीडियो से आहत हो गये. इसे भी पढ़ें : आरएसएस">https://lagatar.in/annual-meeting-of-all-india-pratinidhi-sabha-of-rss-begins-in-panipat-haryana/">आरएसएसकी अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की वार्षिक बैठक हरियाणा के पानीपत में शुरू
Leave a Comment