Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जापान के पीएम किशिदा दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे, इंडो-पैसिफिक रणनीति पर पीएम मोदी से करेंगे चर्चा

NewDelhi : जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंच गये हैं. केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने उनका स्वागत किया. किशिदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. इस बैठक में पीएम मोदी और पीएम किशिदा के बीच जापान की इंडो-पैसिफिक रणनीति को लेकर बातचीत हो सकती है. इसके अलावा क्वाड, और जी-7, और जी-20 शिखर सम्मेलन पर चर्चा कर सकते हैं. 20 मार्च यानी आज किशिदा सुषमा स्वराज संस्थान में द्विपक्षीय संबंधों पर व्याख्यान देंगे. इसके बाद 21 मार्च को वापस वे जापान के लिए रवाना हो जायेंगे. (पढ़ें, सलमान">https://lagatar.in/salman-khan-receives-threat-security-increased-outside-house/">सलमान

खान को मिली धमकी, घर के बाहर बढ़ायी गयी सुरक्षा)

पीएम फुमियो किशिदा ने भारत रवाना होने से पहले किया था ट्वीट  

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने रविवार को भारत रवाना होने से पहले ट्वीट किया था. ट्वीट में कहा था कि मैं भारत का दौरा करने जा रहा हूं और वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलूंगा. इस साल जापान G7 की अध्यक्षता करेगा और भारत G20 की अध्यक्षता करेगा. मैं उस भूमिका पर विचारों का आदान-प्रदान करना चाहता हूं, जो हमारे दोनों देशों को अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों को हल करने और हमारी विशेष सामरिक वैश्विक साझेदारी को और मजबूत करने में निभानी चाहिए.

हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन, पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा

बता दें कि जापान 19 मई को किशिदा के निर्वाचन क्षेत्र हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. जिसमें पीएम मोदी भी हिस्सा लेंगे. मोदी उसी महीने सिडनी में होने वाले क्वाड समिट में भी शामिल होंगे. नयी दिल्ली इस साल सितंबर में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन के साथ 4 जुलाई को एससीओ शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा. इसे भी पढ़ें : कांग्रेसी">https://lagatar.in/congressmen-will-protest-by-burning-the-effigy-of-amit-shah-in-all-the-district-headquarters-of-jharkhand-today/">कांग्रेसी

आज झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में अमित शाह का पुतला दहन कर करेंगे विरोध प्रदर्शन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही