Search

लोहरदगा: फ्रेंडशिप फुटबॉल प्रतियोगिता में जसीम सू टीम बनी चैंपियन

Lohardaga: किस्को प्रखंड के स्थानीय मिडिल स्कूल मैदान में फ्रेंडशिप क्लब किस्को की ओर से दिन-रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें कुल 16 टीमें भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया. इस बीच पूरे टूर्नामेंट में अपनी दबदबा कायम रखते हुए चैम्पियन बनी. जसीम सू और उपविजेता रही डीसीएम लोहरदगा, तीसरे और चौथे नंबर पर जगह बनाने वाली उदरंगी एवं ब्राह्मणडीहा की टीम को आयोजन समिति की ओर से नकद राशि देकर पुरस्कृत किया गया. इधर प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली जसीम सू टीम के गोलकीपर मुमताज उर्फ अमन को बेस्ट गोलकीपर का खिताब से नवाजा गया. वहीं मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जसीम सू टीम के उभरते हुए खिलाड़ी चरकु को दिया गया. जबकि मैन ऑफ द सीरीज का खिताब डीसीएम लोहरदगा टीम के उभरते हुए खिलाड़ी काला को दिया गया. बता दें कि फ्रेंडशिप क्लब किस्को द्वारा विगत दो वर्षों से लगातार दिन-रात्रि फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर खिलाड़ियों को बढ़ावा देने और उन्हें बेहतर प्लेटफार्म देने की सराहनीय कार्य को क्षेत्र के लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं. इस बीच खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहम्मद असलम अंसारी ने कहा कि फ्रेंडशिप क्लब किस्को हमेशा खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए अपनी शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कराते आई है. उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष मिडिल स्कूल मैदान में क्षेत्र के दबे-कुचले और कम संसाधनों की कमी के वजह से अपनी प्रतिभा को निखारने से वंचित रह जाते हैं, वैसे खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच मिले इसे लेकर शुरू से ही सकारात्मक सोच के साथ फुटबॉल खेल को बढ़ावा देने हेतु प्रयासरत रहा है. आगे भी खिलाड़ियों की बेहतरी के लिए हमेशा फ्रेंडशिप क्लब किस्को तत्पर रहेगी. यहां पर प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से आयोजन समिति के संरक्षक रिटायर्ड फौजी रामपाल उरांव, दानिश अली, युनूस अंसारी, तबारक हुसैन अंसारी, सद्दाम हुसैन, बीनू महली, छोटा असलम, चांद उरांव, धीरज उरांव, बीरेंद्र उरांव, दूर्गा उरांव, अफसर अंसारी, पवन कुमार, आशीष कुजूर समेत अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा. इसे भी पढ़ें - महाराष्ट्र">https://lagatar.in/cryptocurrency-scam-of-supriya-sule-nana-patole-amid-maharashtra-elections-bjp-became-the-attacker/">महाराष्ट्र

चुनाव के बीच सुप्रिया सुले,नाना पटोले का क्रिप्टोकरेंसी स्कैम! भाजपा हमलावर हुई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//