Search

जैस्मीन सैंडलस ने बीच में ही रोका कॉन्सर्ट, लड़कियों से छेड़छाड़ पर लिया सख्त रुख

Lagatar desk : सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपने दिल्ली कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं. इसी बीच उनके शो के दौरान महिलाओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है.घटना के बाद जैस्मीन ने कड़ा रुख अपनाते हुए बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोक दी. उनके इस कदम की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है और लोग उनकी सराहना कर रहे हैं.

 

‘धुरंधर’ के लोकप्रिय गाने ‘शरारत’ से सुर्खियां बटोरने वाली जैस्मीन इन दिनों अपने भारत टूर पर हैं. हाल ही में उन्होंने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में परफॉर्म किया. लेकिन शो के दौरान भीड़ में हंगामा मचने पर जैस्मीन ने बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस रोक दी.

 

 

महिलाओं की सुरक्षा पर सख्त रुख

कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मीन ने भीड़ में दो पुरुषों को महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करते देखा. इस पर उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिया कि उन दोनों को कॉन्सर्ट से बाहर किया जाए.जैस्मीन ने मंच से साफ कहा, सुरक्षाकर्मियों, कृपया इन दोनों पुरुषों को हटाएं.

 

अगर महिलाएं मेरे कॉन्सर्ट में सुरक्षित महसूस नहीं करती हैं, तो मैं परफॉर्मेंस नहीं दूंगी.महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होने तक उन्होंने शो रोक दिया. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और नेटिज़न्स सिंगर के इस कदम की सराहना कर रहे हैं.

 

कॉन्सर्ट में आयशा खान की सरप्राइज एंट्री

इसी कॉन्सर्ट के दौरान ‘शरारत’ गाने में नजर आ चुकीं अभिनेत्री आयशा खान अचानक स्टेज पर पहुंच गईं. इसके बाद जैस्मीन और आयशा ने साथ में ‘शरारत’ गाने पर डांस किया, जो दर्शकों के लिए सरप्राइज बन गया.आयशा ने कहा,मैं स्टेज पर आकर सारे स्टेप्स भूल गई. मुझे यहां आकर बहुत खुशी हो रही है. जैस्मीन की आवाज ऊपरवाले का आशीर्वाद है.

 

जैस्मीन के हिट गाने

जैस्मीन सैंडलस ने बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में कई हिट पार्टी सॉन्ग दिए हैं. इनमें शरारत,पॉइजन बेबी ,इल्लीगल वेपन 2.0’ ,नशा ,तरस जैसे गाने शामिल हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp