Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एड्स की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करेगा जेसेक्स, मांगा सहयोग

Ranchi : झारखंड राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक द्वारा सोमवार को प्रखंड कार्यालय नामकुम का भ्रमण किया गया. इस दौरान पंचायती राज पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, प्रखंड परियोजना प्रबंधन, जेएसएलपीएस, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (नामकुम) एवं स्वैच्छिक जांच परामर्श केंद्र नामकुम में पदस्थापित परामर्शी लैब टेक्नीशियन के साथ बैठक की गयी. राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत एचआईवी की रोकथाम, जांच, बचाव एवं चिकित्सा के बारे में समेकित कार्य संचालन पर चर्चा की गयी. संबंधित पदाधिकारियों-कर्मियों द्वारा अपेक्षित सहयोग समिति को प्रदान करने की बात कही है.

सभी ने सहयोग करने की कही बात

पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा पंचायत स्तर पर पंचायती राज संस्थाओं के सहयोग, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र के माध्यम से प्रखंड परियोजना प्रबंधक, जेएसपीएल द्वारा सेतु दीदी एवं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामकुम द्वारा स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से एचआईवी की जागरूकता, रोकथाम, बचाव, जांच एवं चिकित्सा के संबंध में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने की बात कही गई. इसे भी पढ़ें – हेमलाल">https://lagatar.in/hemlal-murmu-will-return-to-jmm/">हेमलाल

मुर्मू की घर वापसी कराएगा झामुमो
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही