Search

 
 
 

जौनपुर कोर्ट में शूटआउट, पेशी के लिए आए हत्यारोपियों पर बरसाई गोलियां

 
Jaunpur (UP): हाल ही में पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. ठीक उसी अंदाज में मंगलवार को एक और वारदात को अंजाम दिया गया. यूपी के जौनपुर के दीवानी कोर्ट में पेशी के लिए आये दो हत्यारोपियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई. हालांकि हमलावरों को वकीलों ने दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया. पुलिस हमलावरों से पूछताछ कर रही है. हालांकि हमलावरों की पहचान अभी सार्वजनिक नहीं की गई है. इसे भी पढ़ें :  नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-scam-cbi-raids-at-9-places-including-patna-delhi-noida-rjd-mla-kiran-devis-house-also-raided/">नौकरी

के बदले जमीन घोटाला :  पटना, दिल्ली, नोएडा सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी,  RJD विधायक किरण देवी के घर पर भी रेड
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/Untitled-238.jpg"

alt="गोलीबारी के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौल" width="600" height="400" /> गोलीबारी के बाद कोर्ट में अफरा-तफरी का माहौलवारदात की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भारी संख्या में पुलिस बल के साथ दीवानी कचहरी पहुंचे. पुलिस ने दोनों घायलों को पहले जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वाराणसी रेफर कर दिया गया. दोनों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. घायलों में सूर्य प्रकाश राय और मिथिलेश गिरी शामिल है. दोनों पर 6 मई 2022 को गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के धर्मापुर में पहलवान बादल यादव की हत्या करने का आरोप है. दोनों को आज दीवानी कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया था. जहां हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी. इसे भी पढ़ें : पश्चिम">https://lagatar.in/strong-storm-in-west-bengal-9-people-killed-236-houses-damaged-in-mizoram/">पश्चिम

बंगाल में तेज आंधी, 9 लोगों की मौत, मिजोरम में 236 घर क्षतिग्रस्त, म्यांमार में आठ रिफ्यूजी कैंप नष्ट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही