Search

 
 
 

रामगढ़: 100 किलोग्राम जावा महुआ पुलिस ने किया नष्ट

 
Ramgarh: विधान सभा आम निर्वाचन को स्वच्छ, शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं नशामुक्त वातावरण में चुनाव संपन्न कराने को लेकर प्रशासन गंभीर है. इसी के तहत एसपी अजय कुमार के आदेश पर सभी थाना ओपी में अवैध शराब के विरूद्ध सघन अभियान संचालित किया गया. संचालित सघन अभियान के दौरान बरलंगा थाना के ग्राम हारूबेरा में संचालित अवैध जावा महुआ करीब 100 किग्रा बरामद हुआ. जो संग्रहण के दौरान विनष्ट हो गया. जिसका अनुमानित मूल्य करीब 7,000/- रुपया है. अवैध रूप से देसी शराब निर्माण में संचालित विभिन्न भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इस संदर्भ में बरलंगा थाना में सन्हा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है. बता दें कि पुलिस अधीक्षक रामगढ़ द्वारा नशे के अवैध करोबारियों के विरूद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है और यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/pappu-yadav-met-cm-hemant-soren-said-coalition-government-will-be-formed-again/">CM

हेमंत सोरेन से मिले पप्पू यादव, बोले – फिर बनेगी गठबंधन की सरकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही