Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में चुनाव कराने गये जवानों को मिलेगी पांच दिनों की छुट्टी

Ranchi :  त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड चुनाव ड्यूटी में गये जैप, आईआरबी और एसआईआरबी के जवानों को पांच दिनों की छुट्टी मिलेगी. जैप एडीजी ने इसको लेकर आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि झारखंड पुलिस मेन्स एसोसिएशन के अनुरोध पर त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय विधानसभा चुनाव-2023 में ड्यूटी करने गये जैप, आईआरबी और एसआईआरबी के पुलिस कर्मियों को पांच दिनों का अनुमति अवकाश स्वीकृत किया जाता है. संबंधित समादेष्टा इन पुलिसकर्मियों को रोस्टर के अनुसार बारी-बारी से अवकाश में प्रस्थान कराना सुनिश्चित करेंगे. गौरतलब है कि इन तीनों राज्यों में चुनाव कराने के लिए जैप, आईआरबी और एसआईआरबी की दस बटालियन गयी थी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-raid-campaign-against-illegal-liquor-on-holi-chulai-liquor-and-jawa-mahua-were-destroyed/">रामगढ़

: होली को लेकर अवैध शराब के खिलाफ छापामारी अभियान, चुलाई शराब और जावा महुआ किये गये नष्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही