Search

 
 
 

जय शाह को दूसरी बार ICC चेयरमैन की जिम्मेदारी, बोले-'क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का लक्ष्य'

Lagatar Desk : जय शाह ने दूसरे कार्यकाल के लिए भी ICC चेयरमैन चुने जाने के बाद ICC बोर्ड और सभी डायरेक्टर्स का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि ICC चेयरमैन के रूप में काम करना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. वह दुनिया भर में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए ICC के सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
 
जय शाह
  • जय शाह को निर्विरोध आईसीसी का चेयरमैन नियुक्ति किया गया
  • अब क्रिकेट के ग्लोबल विस्तार पर रहेगा फोकस
  • बाली में हुई ICC बोर्ड और कमिटी की बैठक में लिया गया फैसला
  • LA28 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को बताया ऐतिहासिक अवसर

Lagatar Desk :  जय शाह को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की जिम्मेदारी सौंपी गई है. बाली में आयोजित ICC बोर्ड और कमिटी की बैठक में डायरेक्टर्स के प्रस्ताव के बाद जय शाह को दूसरी बार ICC चेयरमैन के रूप में निर्विरोध नियुक्त किया गया है. इसकी जानकारी ICC ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर की. 

 

 

क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का लक्ष्य

जय शाह ने दूसरे कार्यकाल के लिए भी ICC चेयरमैन चुने जाने के बाद ICC बोर्ड और सभी डायरेक्टर्स का आभार व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि ICC चेयरमैन के रूप में काम करना उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. वह दुनिया भर में क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए ICC के सदस्यों के साथ मिलकर काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. 

 

LA28 ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी अहम

जय शाह ने कहा कि क्रिकेट अपने इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण और रोमांचक दौर में प्रवेश कर रहा है. ऐसे समय में खेल को नए बाजारों और दर्शकों तक पहुंचाना बेहद जरूरी है. उन्होंने 2028 में लॉस एंजिल्स में होने वाले ओलंपिक खेलों (LA28) में क्रिकेट की वापसी को नए दर्शकों तक पहुंचाने के साथ-साथ खिलाड़ियों और प्रशंसकों की नई पीढ़ी को क्रिकेट से जोड़ने का शानदार अवसर बताया. 

 

प्रशंसकों और खिलाड़ियों के लिए मजबूत भविष्य बनाने पर जोर

ICC चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि क्रिकेट का विकास केवल बड़े टूर्नामेंट आयोजित करने तक सीमित नहीं होना चाहिए. इसके लिए प्रशंसकों, खिलाड़ियों, कमर्शियल पार्टनर्स और अन्य हितधारकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर खेल का मजबूत और टिकाऊ भविष्य तैयार करना जरूरी है. 

 

उन्होंने कहा कि क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत लोगों को एक साथ जोड़ने की क्षमता है. ICC बोर्ड और सदस्य देशों के सहयोग से संगठन अपने निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में काम करेगा. जय शाह ने उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में क्रिकेट की प्रगति ऐसी स्थायी विरासत तैयार करेगी, जिसका लाभ भविष्य की पीढ़ियों को भी मिलेगा. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही