Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पीएम मोदी ने जयंती पर बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद को नमन किया

Advertisement
Advertisement
NewDelhi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. पीएम मोदी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा कि देश के महान सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर शत-शत नमन. मातृभूमि की रक्षा के लिए उनके बलिदान की कहानी देश के लोगों को सदैव प्रेरित करती रहेगी. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/ssp-strict-about-ranchis-security-arrangements-hit-the-road-at-midnight/">रांची

की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP सख्त, आधी रात सड़कों पर उतरे)

साहस, संघर्ष और समर्पण की कहानी लोगों को प्रेरित करती रहेगी

प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में लिखा कि पूर्ण स्वराज की मांग से विदेशी हुकूमत की बुनियाद हिलाने वाले देश के अमर सेनानी लोकमान्य तिलक जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन. स्वतंत्रता संग्राम में उनके साहस, संघर्ष और समर्पण की कहानी देश के लोगों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी.

आजाद ने पुलिस मुठभेड़ के दौरान खुद को मारी थी गोली

उत्तर प्रदेश में 1906 में जन्मे चंद्रशेखर आजाद ने एक क्रांतिकारी नेटवर्क चलाया और उन्होंने अंग्रेजों द्वारा कभी भी नहीं पकड़े जाने की प्रतिज्ञा ली थी. उन्होंने ‘आजाद’ बने रहने के अपने संकल्प पर कायम रहते हुए 1931 में पुलिस के साथ मुठभेड़ के दौरान खुद को गोली मार ली थी. वहीं 1856 में जन्मे बाल गंगाधर तिलक अखिल भारतीय स्तर पर लोकप्रिय उन नेताओं में से एक थे, जो आजादी के आंदोलन के दौरान उभरे थे. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/the-woman-who-escaped-from-rims-was-caught-from-near-the-old-emergency/">रिम्स

से फरार हुई महिला पुराना इमरजेंसी के पास से पकड़ी गयी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही