Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेपी विचार मंच ने मनाई जयप्रकाश नारायण की जयंती

Ranchi : जेपी विचार मंच ने मंगलवार को बरियातू स्थित वरदान गिरी अपार्टमेंट में जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई. जेपी विचार मंच के अध्‍यक्ष सत्येंद्र कुमार मल्लिक, कांके विधायक समरी लाल ने जय प्रकाश नारायण के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्‍हें श्रद्धांजल‍ि दी. मौके पर विधायक समरी लाल ने कहा कि जेपी सिर्फ सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्तन चाहते थे. उनके इन संघर्ष का परिणाम है कि आज लोकतंत्र देश में सुरक्षित है. हमें उनके विचारों को आत्मसात कर आगे बढ़ना होगा. इसे भी पढ़ें : ईडी">https://lagatar.in/revealed-in-ed-investigation-laundering-of-a-large-part-of-1000-crores-earned-from-illegal-mining-done-through-amit-agarwals-companies/">ईडी

जांच में खुलासा : अमित अग्रवाल की कंपनियों के जरिये हुई अवैध खनन से कमाये 1000 करोड़ के बड़े हिस्से की लॉन्ड्रिंग
जेपी विचार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार मल्लिक ने कहा कि जेपी संपूर्ण क्रांति के माध्यम से सत्ता के चरित्र और व्यवस्था के परिवर्तन में सतत संघर्षशील रहे और उनके संघर्षों का परिणाम ही है कि लोकतंत्र में लोक की शक्ति जागृत हुई,  जेपी विचार मंच के सचिव ब्रजकिशोर नारायण ने कहा कि आज जेपी की विचारधारा प्रासंगिक है. झारखंड के परिपेक्ष में अगर देखा जाए तो आज भी राज्य भ्रष्टाचार और कुव्यवस्था से ग्रसित है. जेपी के अनुयायियों को इसके खिलाफ आंदोलन करना चाहिए. मौके पर सेवानिवृत्त इंजीनियर इन चीफ लक्ष्मी शंकर, उषा पांडे, रूपमती मुंडा, नौशाद आलम, जेपी विचार मंच के प्रदेश प्रवक्ता शैलेश कुमार सिन्हा, डॉ. एके लाल ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरोज सिंह, डॉ. एके लाल, शशांक शेखर सहाय, जूली चौधरी, पूनम मलिक, सुभाष झा, मनीष सिंह, पुरुषोत्तम कुमार, डॉ. सतीश सिन्हा, डॉ. अजय सिन्हा, मुन्ना बराइक, अजीत दत्ता, शशि श्रीस्तावत सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, राकेश महतो आदि प्रमुख लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  कोर्ट">https://lagatar.in/failure-of-ruckus-intelligence-in-court-high-court/">कोर्ट

में बवाल इंटेलिजेंस का फेल्योर : हाईकोर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही