Ranchi News : डुमरी विधायक जयराम महतो और उसके समर्थकों द्वारा महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार करने के विरोध में पत्रकारों ने शनिवार को अल्बर्ट एक्का चौक पर प्रदर्शन किया. इस दौरान पत्रकारों ने जयराम महतो के खिलाफ जमकर नारे लगाए और जयराम महतो को महिला पत्रकार से माफी मांगने की मांग की.
पत्रकारों ने चेतावनी भी दी कि अगर जयराम माफी नहीं मांगेंगे तो वे विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो से मुलाकात करेंगे. उन्होंने महिला पत्रकार का मेमोरी कार्ड लौटने को भी कहा. आरोप लगाया कि मेमोरी कार्ड में कुछ ऐसी बातें रिकॉर्ड हुई होगी, जिससे विधायक की छवि खराब हो सकती है. इसी डर से जयराम महतो ने मेमोरी कार्ड निकाल लिया.

पत्रकारों ने जमकर की नारेबाजी

महिला पत्रकार के साथ दुर्व्यवहार
महिला पत्रकार ने जयराम का लिया था इंटरव्यू
गौरतलब है कि बीते दिनों विधायक जयराम महतो का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज करते सुनाई दे रहे थे. एक महिला पत्रकार इस मुद्दे पर विधायक जयराम महतो का इंटरव्यू लेने पहुंची थी.
आरोप है कि इंटरव्यू के बाद जयराम महतो के समर्थकों ने महिला पत्रकार के कैमरे से मेमोरी कार्ड निकाल लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार किया. महिला पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर जयराम महतो और उसके समर्थकों पर गंभीर आरोप लगाए.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

