Search

 
 
 

जेबीकेएसएस बौआ कला उत्तर पंचायत व बूथ कमिटी का हुआ विस्तार

 

पंचायत प्रभारी सुजीत महतो व सह प्रभारी महेश कुमार मनोनीत किये गये

Tetulmari (Dhanbad) : बौआ कला झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बौआ कला उत्तर पंचायत व बूथ कमिटी के विस्तार को लेकर शनिवार को बड़की बौआ नीचे टोला में बैठक की गई. जिसमें दर्जनों की संख्या में जेबीकेएसएस कार्यकर्ता मौजूद रहे. कमिटी विस्तार को लेकर मुख्य रूप से पंचायत विस्तार समन्वयक सह युवा मोर्चा के केंद्रीय संगठन महामंत्री विनय शर्मा, संयोजक मंडल माणिक चंद्र महतो व सुरेंद्र कुमार महतो, युवा मोर्चा जिला संगठन मंत्री धीरन महतो उपस्थित रहे. बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा एवं सर्वसम्मति से पंचायत व बूथ कमेटी के पदाधिकारी मनोनीत किये गये. पंचायत प्रभारी सुजीत महतो व सह प्रभारी महेश कुमार को बनाया गया. वहीं बूथ 352 का अध्यक्ष उमेश महतो, उपाध्यक्ष रंजीत बाउरी, सचिव अमित महतो सह सचिव पिंटू महतो, कोषाध्यक्ष देवाशीष महतो को बनाया गया. बूथ 353 के अध्यक्ष मो. नसीम, उपाध्यक्ष आजाद, सचिव मो. सिराज, सह सचिव मो. सब्बा, कोषाध्यक्ष अनवर अंसारी को बनाया गया. बैठक में उमेश कुमार महतो, रोहन महतो, आदर्श महतो, देवाशीष कुमार महतो, पिंटू कुमार महतो, विद्यानंद महतो, सूरज कुमार, विकास कुमार, आशीष महतो, करण बाउरी, रंजीत महतो, मोहम्मद नसीम, जितेंद्र कुमार महतो, मोहन महतो, महेश कुमार महतो, सुरेंद्र कुमार महतो सहित अन्य मौजूद रहें. इसे भी पढ़ें : UP">https://lagatar.in/up-15-people-died-many-injured-when-tractor-trolley-filled-with-devotees-overturned/">UP

: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 15 लोगों की मौत, कई घायल, सीएम ने मुआवजे की घोषणा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही