Ranchi : मेदिनीनगर एरिया बोर्ड में ऑन स्पॉट बिलिंग का काम देख रही यूपी की एजेंसी साईं को जेबीवीएनएल ने हटाने का निर्णय लिया है. बार-बार निर्देश के बाद भी यह एजेंसी अपनी बिलिंग प्रतिशत को बढ़ा नहीं सकी. अब मेदिनीनगर एरिया बोर्ड में नयी बिलिंग एजेंसी बहाल होगी. नयी एजेंसी के चयन के लिए जल्द ही आवेदन मांगे जाएंगे. नयी एजेंसी के चयन तक वर्तमान एजेंसी काम देखते रहेगी. इसे भी पढ़ें – विधायक">https://lagatar.in/mla-cash-scandal-notice-to-mla-anoop-singh-and-bengal-government-from-hc-action-in-zero-fir-is-currently-prohibited/">विधायक
कैश कांड : HC से MLA अनूप सिंह और बंगाल सरकार को नोटिस, कल फिर सुनवाई
जनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होगा जदयू में विलय [wpse_comments_template]
कैश कांड : HC से MLA अनूप सिंह और बंगाल सरकार को नोटिस, कल फिर सुनवाई
निर्देश के बाद भी एजेंसी का रहा खराब प्रदर्शन
जेबीवीएनएल द्वारा बार-बार निर्देश के बाद भी साईं एजेंसी का प्रदर्शन खराब रहा. एजेंसी का बिलिंग प्रतिशत 40 से 60 प्रतिशत रहा है. सीएमडी अविनाश कुमार ने अपने अफसरों को हर हाल में बिलिंग और राजस्व संग्रहण बढ़ाने का निर्देश दिया है. कहा है कि जिनका खराब प्रदर्शन है, उसे हटाया जाए और नयी एजेंसी का चयन किया जाए. इसके बाद जेबीवीएनएल ने यह निर्णय लिया है.मेदिनीनगर एरिया बोर्ड हैं यह क्षेत्र, इतने है उपभोक्ता
मेदिनीनगर एरिया बोर्ड में मेदिनीनगर, लातेहार, छत्तरपुर, नगरऊंटारी, गढ़वा आदि क्षेत्र आते हैं. इस एरिया बोर्ड में कुल साढ़े चार लाख कंज्यूमर हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में 3.50 लाख और शहरी क्षेत्र में 1 लाख कंज्यूमर हैं. एजेंसी का सबसे खराब प्रदर्शन ग्रामीण क्षेत्र में ऑन स्पॉट बिलिंग का रहा है. इससे जेबीवीएनएल को राजस्व का नुकसान हो रहा है.अन्य एजेंसी को भी कड़ी हिदायत
इसके अतिरिक्त रांची सहित अन्य एरिया बोर्ड की बिलिंग एजेंसी को भी कड़ी हिदायत दी गयी है. उन्हें हर हाल में 90 प्रतिशत से ऊपर ऑन स्पॉट बिलिंग का निर्देश दिया गया है. अगर ये ऐसा नहीं करती हैं, तो इन्हें भी जेबीवीएनएल हटाने का निर्णय ले सकता है. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-janata-dal-will-merge-with-jdu-in-the-presence-of-national-president/">झारखंडजनता दल का राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में होगा जदयू में विलय [wpse_comments_template]
Leave a Comment