Search

 
 
 

बिजली चोरी के खिलाफ रेड में खुद उतरे जेबीवीएनएल निदेशक

 
  • अफसरों को समय पर बिजली बिल देने और उपभोक्ताओं से बिल भुगतान की अपील
Ranchi : राज्य में विभिन्न माध्यमों से की जा रही बिजली चोरी की रोकथाम के लिए शुक्रवार को खुद जेबीवीएनएल के कॉमिर्शियल निदेशक मनीष कुमार छापामारी करने पहुंचे. निदेशक कुमार ने मुख्यालय के एपीटी टीम के साथ शुक्रवार को सिमडेगा पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कुछ प्रतिष्ठानों में जांच अभियान चलाया. जहां भी बिजली चोरी की पुष्टि हुई, उन सभी परिसरों पर नियम संगत कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया. इस अभियान में गुमला अंचल के सभी अधिकारी भी उपस्थित थे. निदेशक मनीष कुमार ने कहा कि बिजली चोरी की रोकथाम हेतु हर संभव प्रयास किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाई जा सके. उन्होंने कहा कि विगत कुछ महीनों से मुख्यालय के कंट्रोल रूम में बिजली चोरी की सूचना प्राप्त हो रही है. जिसके आधार पर आगे भी डिवीजन वार इस तरह के अभियान चलाए जाएंगे. बिजली चोरी करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. इसके बाद मनीष कुमारने सिमडेगा में बिजली अफसरों के साथ मीटिंग की और जरूरी दिशा निर्देश दिया.

समय पर बिजली बिल देने और भुगतान करने को लेकर जारी किए ये निर्देश

  • सभी ऊर्जा मित्रों को उपभोक्ताओं को समय पर सही बिजली बिल देने एवं उपभोक्ताओं को भुगतान के माध्यमों जिनमें एटीपी मशीन, विभाग के कलेक्शन काउंटर एवं सभी तरह के ऑनलाइन माध्यमों के बारे में जागरूक करने का निर्देश दिया. सभी अधिकारियों को निरंतर राजस्व कैंप/ ऊर्जा मेला लगाने का निर्देश भी दिया गया.
  •  उपभोक्ताओं  के बीच सरकार द्वारा दी जा रही 100 यूनिट मुफ्त बिजली के प्रचार- प्रसार हेतु निर्देश दिये, वहीं बिजली चोरी की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा.
  • सभी तरह के लंबित आवेदन जैसे नया विद्युत् संबंध, बिल सुधार आदि को त्वरित गति से निष्पादित करने का भी निर्देश दिया.
  • सभी टावर उपभोक्ताओं की बिलिंग सेल्फ बिलिंग सॉफ्टवेयर से करवाने का निर्देश दिया. बिजली चोरी की रोकथाम के लिए शुरू जांच अभियान और तेज करने का निर्देश दिया.
  • वैसे बकायेदारों पर कार्रवाई करने की बात कही, जिनके द्वारा जानबूझकर भुगतान नहीं किया जा रहा है.
  • निदेशक ने सभी लाइनमैन को लाइन मेंटेनेंस के कार्य को आवश्यक सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए करने तथा वैसे उपभोक्ताओं के परिसर में त्वरित गति से सघन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, जिसकी सूचना कंट्रोल रूम से प्राप्त होती है.

बिजली चोरी की सूचना इन नंबरों पर दे सकते हैं उपभोक्ता

मनीष कुमार ने उपभोक्ताओं से यह भी अपील की है कि बिजली चोरी की सूचना विभाग के टॉल फ्री नंबर 1912/1800-123-8745/1800-345-6570 पर दें एवं बिजली चोरी रोकने में विभाग की मदद करें. बिजली चोरी को यथासंभव कम कर विभाग अपने सम्मानित उपभोक्ताओं तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है. इसे भी पढ़ें – जेबीवीएनएल">https://lagatar.in/date-of-public-hearing-on-jbvnl-electricity-tariff-fixed-will-be-from-3rd-april/">जेबीवीएनएल

के बिजली टैरिफ पर जनसुनवाई की तिथि हुई तय, 3 अप्रैल से होगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही