Search

जेबीवीएनएल वाटर सप्लाई सिस्टम को फुल वोल्टेज बिजली देने में नाकाम, पानी को तरसे लोग

  • वोल्टेज समस्या के कारण शहर के बड़े क्षेत्र में प्रभावित रहा वाटर सप्लाई
  •  मंगलवार को भी अनियमित वाटर सप्लाई की संभावना
  • जेबीवीएनएल का दावा- समस्या सुलझी, फुल वोल्टेज बिजली दी जा रही है
Ranchi : गर्मी में बिजली-पानी कितना जरूरी है, यह भुक्तभोगी जनता ही समझ सकती है. एक ओर शहर की जनता बिजली समस्या से रूबरू हो रही है, वहीं अब लो वोल्टेज बिजली के कारण पानी की समस्या भी झेल रही है. आए दिन शहर के बड़े क्षेत्र में वाटर सप्लाई करने वाला रूक्का डैम का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और बूटी जलशोधन केंद्र में वोल्टेज की समस्या हो रही है. सोमवार को सुबह 9 बजे से ही बूटी जलागार जलशोधन केंद्र में वोल्टेज समस्या उत्पन्न हुई. शुभम संदेश के संवाददाता ने वोल्टेज समस्या को लेकर जेबीवीएनएल से को- ऑर्डिनेट किया. इसके बाद जेबीवीएनएल जीएम रांची पीके श्रीवास्तव ने फौरन अपने इंजीनियर को मौके पर भेजा. फिर समस्या का समाधान होने का दावा किया. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. इसके चलते रांची के बड़े क्षेत्र में सोमवार को वाटर सप्लाई ठप रही.

सुबह 9 बजे से ही वोल्टेज समस्या

बूटी डिवीजन के कार्यपालक अभियंता राधेश्याम रवि के अनुसार सुबह 9 बजे से ही वोल्टेज समस्या शुरू हो गयी, जो दिन के 2.30 बजे तक चली. इसके बाद दो मोटर चालू हुआ. वोल्टेज समस्या ठीक होने पर तीसरा मोटर भी चलाया गया. लेकिन रातू रोड एवं जिला स्कूल लाइन से पानी की सप्लाई नहीं हो सकी. दोपहर ढाई बजे के बाद टाउन लाइन से पानी आपूर्ती शुरू हुई. उन्होंने बताया कि हमें फुल लेंथ में मोटर चलाने के लिए पूरे 33 केवी की लाइन चाहिए. मगर कभी 28 हजार तो कभी 27 हजार केवी वोल्टेज पर ही बिजली मिलती है. इसके कारण आए दिन समस्या उत्पन्न हो रही है.

इन क्षेत्रों में नहीं हुई पानी की सप्लाई

बूटी जलागार से रातू रोड लाइन में पानी नहीं भेजा जा सका. इसके कारण रातू रोड, मोरहाबादी, लालपुर, पिस्का मोड़, रेडियम रोड, दीनदयाल नगर, मधुकम, किशोर गंज, आनंद नगर, कैलाश नगर, कुम्हार टोली, केशव नगर, पहाड़ी मंदिर एरिया, गाड़ीखाना चौक, संग्राम चौक व आसपास के क्षेत्रों में वाटर सप्लाई पूरी तरह से ठप रही. जिला स्कूल लाइन भी ठप रही. इसके कारण मेन रोड, हिंदपीढ़ी, अपर बाजार, पुरानी रांची व आसपास के क्षेत्रों में वाटर सप्लाई पूरी तरह से ठप रही.

इन क्षेत्रों में देर शाम पानी की सप्लाई

बूटी की टाउन लाइन से दिन के 3 बजे बाद ही पानी की आपूर्ति शुरू हुई. दिन भर जलापूर्ति ठप रही. इसके कारण कोकर, एमईएस नामकुम, दीपा टोली, कांटा टोली, चर्च रोड, स्टेशन रोड, बूटी मोड़, सिरम टोली, लोवाडीह व आसपास के क्षेत्रों में वाटर सप्लाई बंद रही. देर शाम इन क्षेत्रों में वाटर सप्लाई हुई.

क्या कहते हैं जेबीवीएनएल के अफसर

जेबीवीएनएल जीएम रांची पीके श्रीवास्तव ने बताया कि समस्या का हल कर दिया गया है. सूचना मिलते ही हमारे इंजीनियर राजेश मंडल, गौरव कुमार मौके पर गए. जो समस्या थी, उसे दूर कर दिया गया है. जहां तक 33 केवी फुल लोड बिजली मिलने की बात है, तो गर्मी है. गर्मी के कारण समस्या हो रही है. पीएचईडी वालों को अपने अर्थिंग को कंट्रोल में रखना चाहिए. हमारी ओर से जो भी समस्या होगी, उसे दूर किया जाएगा. लोगों को पानी की दिक्कत नहीं होनी चाहिए, यही प्रयास जेबीवीएनएल का है. इसे भी पढ़ें – सीएम">https://lagatar.in/cm-had-announced-to-plant-trees-and-get-free-electricity-but-no-one-came-forward-badal/">सीएम

 ने पेड़ लगाओ- मुफ्त बिजली पाओ की घोषणा की थी, पर कोई आगे नहीं आया : बादल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//