Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेबीवीएनएल के अफसर और कर्मी मेहनती : मनीष कुमार

  • तबादले के बाद मीडिया के समक्ष अपने 7 महीने के कार्यकाल का अनुभव किया साझा
Ranchi : उर्जा विभाग के संयुक्त सचिव और जेबीवीएनएल के निदेशक वाणिजय एवं उर्जा लेखा मनीष कुमार ने बुधवार को अपने तबादले के बाद अनुभवों को साझा किया. प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कहा कि निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मेहनती और कर्त्तव्यनिष्ठ हैं. जरूरत है सिर्फ़ एक सही मार्गदर्शन की. निगम में और भी सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कुमार ने कहा कि उनके 7 महीने के कार्यकाल में उन्हें निगम की कार्यप्रणाली को देखने एवं समझने का मौका मिला. बतातें चलें कि मनीष कुमार का तबादला करते हुए उन्हें डीडीसी जमशेदपुर बनाया गया है.

कुमार ने अपने अनुभव को साझा करते कही ये बातें

  • टेक्नोलॉजी में सुधार लाने एवं उपभोक्ताओं की सुविधाओं को सुगम बनाने हेतु ईपीआई , एपीटी एवं एसबीटी अप्लीकेशन को विकसित कर लांच किया गया.
  • उपभोक्ताओं तक सरकार की महत्वकांक्षी योजना 100 यूनिट मुफ़्त बिजली के प्रचार प्रसार, उपभोक्ताओं की समस्यायों को दूर करने, एक मुश्त समाधान योजना का लाभ पहुंचाने एवं लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से ऊर्जा मेला , ऊर्जा संवाद आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया.
  • उपभोक्ताओं में जागरूकता लाने हेतु एनीमेशन वीडिओज़ का सहारा लेते हुए रिकॉर्ड रूप से कैंप आदि का आयोजन किया गया.
  • अविनाश कुमार , सीएमडी के निर्देशानुसार निगम की टीम ने दिसंबर 2022 में जहां रिकॉर्ड 500 करोड़ राजस्व लक्ष्य को हासिल किया वही विगत मार्च महीने में 1000 करोड़ के लक्ष्य को पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया.
  • रिकॉर्ड रूप से बिजली चोरी के मामले दर्ज़ करते हुए 400 करोड़ से भी अधिक जुर्माना राशि की वसूली की गयी.
  • बिलिंग में सुधार लाने की दिशा में ऊर्जा मित्रों के लिए हाउसहोल्ड कार्ड, लाइनमैन के लिए डिसकनेक्शन रिकनेक्शन कार्ड, सुपरवाइजर रिपोर्ट एवं जेई/ऐई रिपोर्ट आदि का प्रावधान किया गया.
  • कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु ऊर्जा दिवस का आयोजन कर बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.
  •  एम्आरटी टीम द्वारा विगत तीन महीने में ड्राइव चलाकर वैसे उपभोक्ताओं से 12 करोड़ से भी अधिक राजस्व वसूली गयी जिनकी बिलिंग जानबूझकर कम रीडिंग दिखाकर किया जाता था.
  • सर्टिफकेट केसेस की मॉनिटरिंग से 1. 5 करोड़ एवं बिजली चोरी के विरुद्ध 30 करोड़ से अधिक राजस्व निगम को प्राप्त हुआ.
  • वैसे कोर्ट केसेस जिसमें उपभोक्ता का बड़ा बकाया लंबित है उसके त्वरित निष्पादन हेतु टीम का गठन कर उसकी समीक्षा भी की जा रही है.
  • -सरकार कि एक मुश्त समाधान योजना का लाभ अधिक से अधिक उपभोक्ताओं तक पहुँचाने के उद्देश्य से योजना को ऑनलाइन/ऑफलाइन दोनों प्रारूप में पहली बार लाया गया.
  • पर्यावरण दिवस पर निगम के सभी कार्यालयों में 10000 से भी अधिक वृक्षारोपण किया गया.
  • बिजली आपूर्ति में सुधार हेतु सभी सम्बंधित अधिकारियों को प्रक्षिशित कर आवश्यक सुधार किये गए;
  • बड़े बकायेदारों के विरुद्ध ड्राइव चलाकर बकाया राशि की वसूली की गयी, जिनके द्वारा भुगतान नहीं किया गया उनका लाइन काट कर उनपर सर्टिफिकेट केस दर्ज़ किये गये.
  • 5 लाख से अधिक लीगल नोटिस डिफाल्टर उपभोक्ताओं को देते हुए बकाया राशि की वसूली की गयी.
  • सभी बैंको को संग्रहित राशि अनुबंध के अनुसार निगम के सेंट्रल अकाउंट में भेजने की व्यवस्था की गयी.
  • वैसे एलटीआईएस उपभोक्ता जिनका भार 100 केवीए से ज्यादा पाया गया उन्हें नियमानुसार एचटी श्रेणी में बदलते हुए एचटी श्रेणी के उपभोक्ताओं की संख्या को 1980 से बढ़ाकर 2200 किया गया.
  • एपीटी टीम द्वारा दूर दराज़ के इलाकों में बिजली चोरी पकड़ी गयी.
  • रेवेन्यू रेकन्सीलिएशन में सुधार लाते हुए टावर एवं अन्य उपभोक्ताओं के लंबित भुगतान को समायोजित करवाते हुए उनसे अपडेटेड भुगतान लिया गया.
  • कुमार एवं उनकी टीम द्वारा 16 से भी अधिक जिलों में स्वयं पहुँच कर कार्यों की समीक्षा की गयी एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुना गया.
  • नये विद्युत् संबंध हेतु प्राप्त आवेदनों की समीक्षा कर 50000 से अधिक नये कनेक्शन जारी किये गए.
  • 80000 से अधिक स्मार्ट मीटर की ऑनलाइन ऑटो मोड में बिलिंग शुरू की गयी.
इसे भी पढ़ें – बायोम">https://lagatar.in/bioms-rakhi-became-jharkhand-topper-in-neet-ug/">बायोम

की राखी नीट यूजी में बनी झारखंड टॉपर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही