Search

 
 
 

JBVNL रांची एरिया बोर्ड ने जनवरी में 100 करोड़ राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया

 
Ranchi: जेबीवीएनएल के रांची जीएम पीके श्रीवास्तव ने जनवरी माह का राजस्व लक्ष्य तय किया है. जिसे सभी सर्किल के इंजीनियरों को पूरा करने का निर्देश दिया है. उन्होंने रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा जिले के लिए 100 करोड़ रूपये का लक्ष्य किया है. उन्होंने सभी कार्यपालक, सहायक एवं कनीय अभियंताओं को अपने डिविजन का दिए गए लक्ष्य प्राप्ति के लिए सख्ती से काम करने का निर्देश दिया है. सबसे अधिक कोकर डिविजन को 21 करोड़ जबकि उसके बाद रांची पश्चिम डिविजन को 15 करोड़ रूपए का लक्ष्य दिया गया है. सबसे कम लक्ष्य 3-3 करोड़ लोहरदगा एवं सिमडेगा का तय किया गया है.

यह भी दिया निर्देश

-सभी श्रेणी के कंज्यूमरों को समय पर बिल उपलब्ध कराएं. -बकाएदारों से राजस्व वसूली की जाए. -10 हजार से उपर के बकाएदारों को किस्त में बकाया भुगतान करने की सुविधा एवं अपील करें, ऐसा नही करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन कट करें. -औद्योगिक एवं बड़े उपभोक्ताओं से हर हाल में शत प्रतिशत बिजली बिल की वसूली की जाए. -सरकारी उपभोक्ताओं से भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित कर बिल राशि वसूली करें. -ग्राम क्षेत्र में पंचायत स्तर पर कैंप लगाकर बिल वूसल करें. -ग्रामीण क्षेत्रों में सप्ताहिक हाट-बाजार में कैंप लगाएं. -ग्रामीण क्षेत्रों में मुखिया और जनप्रतिनिधियों से भी व्यक्तिगत रूप से संपर्क स्थापित करें और राजस्व वसूली में सहयोग करें. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-2000-teachers-will-be-appointed-on-contract-for-405-excellent-schools-to-be-built-in-districts-and-blocks/">झारखंड

: जिलों और प्रखंडों में बनने वाले 405 उत्कृष्ट विद्यालयों के लिए संविदा पर नियुक्त होंगे 2000 शिक्षक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही