- पहले वर्ष 2021-22 के टैरिफ पर होगा निर्णय, तब 22-23 और 23-24 पर फैसला लेगा आयोग
- वर्ष 2021-22 के टैरिफ प्रस्ताव के अनुसार घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट बढ़ोतरी का है प्रस्ताव
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की टैरिफ पीटिशन जारी कर आम जनता से आपत्ति मांगी है. यह टैरिफ पीटिशन नवंबर 2020 में दाखिल की गयी थी. पर आयोग में अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति न होने की वजह से इस टैरिफ पर फैसला नहीं हो सका था. अब जब झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग में अध्यक्ष व सदस्य पूर्ण रूप से काम करने लगे हैं, तब फिर टैरिफ की प्रक्रिया आरंभ हुई है. आयोग ने झारखंड बिजली वितरण निगम (जेबीवीएनएल) को वित्तीय वर्ष 2021-22 के टैरिफ पर जनता से आपत्ति मंगाने का निर्देश दिया. इसके बाद जेबीवीएनएल ने विज्ञापन जारी कर टैरिफ पर आपत्ति मांगी है. हालांकि इसी बीच जेबीवीएनएल 30 नवंबर 2021 को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए टैरिफ पीटीशन दाखिल की थी. इस पर भी आयोग में सदस्यों के न होने की वजह से सुनवाई नहीं हो सकी थी. फिर जेबीवीएनएल ने वित्तीय वर्ष 23-24 के लिए नवंबर 22 में टैरिफ पीटिशन दाखिल किया. पर अब सबसे पहले वित्तीय वर्ष 2021-22 के टैरिफ को फाइनल किया जायेगा. इसके बाद ही 22-23 और 23-24 का टैरिफ फाइनल होगा. वर्तमान में वित्तीय वर्ष 2020-21 का ही टैरिफ चल रहा है. प्रस्तावित टैरिफ में घरेलू उपभोक्ताओं की दरों में 25 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाने का प्रस्ताव है.
क्या था 2021-22 टैरिफ का प्रस्ताव (प्रति यूनिट दर)
श्रेणी- वर्तमान दर -वर्तमान फिक्सड चार्ज(मासिक) प्रस्तावित दर -प्रस्तावित फिक्सड चार्ज (मासिक)
घरेलू(ग्रामीण)-5.75 - 20 -6.50 -50
घरेलू(अरबन)-6.25 -75 -6.75 -100
घरेलू(एचटी)-6.25 -75 -6.50 -200
कॉमर्शियल(रुरल)-6-40 -6.25 -100/किलोवाट
कॉमर्शियल(अरबन)-6.25 -150 -6.50 -150/किलोवाट
सिंचाई -5-20/एचपी -5.50 -40/एचपी
एलटीआइएस- 5.75/केवीएएच 100/केवीए -6.25/केवीएएच -200/केवीए
एचटीआइस -5.50/केवीएएच -350/केवीए -6/केवीएएच -500/केवीए
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/zonal-khadi-festival-inaugurated-in-ranchi-khadi-products-available-across-the-country/">रांची
में आंचलिक खादी महोत्सव का शुभारंभ, देश भर के खादी उत्पाद उपलब्ध [wpse_comments_template]
में आंचलिक खादी महोत्सव का शुभारंभ, देश भर के खादी उत्पाद उपलब्ध [wpse_comments_template]

Leave a Comment