Search

 
 
 

जेबीवीएनएल ने मुख्यालय स्तर पर की कंट्रोल रूम की स्थापना

 
Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निदेशक (वाणिज्य एवं ऊर्जा लेखांकन), मनीष कुमार के नेतृत्व में मुख्यालय स्तर पर 10 सदस्यीय कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है, जो सोमवार से प्रभावी रूप से कार्य करने लगेगी. यह 10 सदस्यीय कंट्रोल रूम वर्तमान में चल रही कॉल सेंटर के अतिरिक्त कार्य करेगी. वर्तमान में टोल फ्री नंबर 1912, 18001238745, 18003456570 पर दर्ज शिकायत के आधार पर समस्याओं का निवारण किया जा रहा है. कंट्रोल रूम के सदस्य उपभोक्ताओं को कॉल कर सरकार द्वारा दी जा रही 100 यूनिट मुफ्त बिजली, बिजली चोरी, बिजली की बचत आदि के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगी साथ ही वैसे उपभोक्ता जिनका विद्युत् बिल का बकाया लंबित चला आ रहा है. उन्हें ससमय बिल भुगतान का आग्रह करेगी क्यूंकि अगर उपभोक्ता समय पर भुगतान नहीं करते हैं तो उनका विद्युत् संबंध काटा जा सकता है, और उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. कंट्रोल रूम से वैसे ऊर्जा मित्रों तथा लाइनमैन पर भी नज़र रखी जाएगी, जो विभाग द्वारा उपलब्ध कराये गए हाउसहोल्ड कार्ड और डिसकनेक्शन कार्ड को सही से नहीं भरते हैं. मनीष कुमार द्वारा किये जा रहे कार्यों से विभाग ने गत माह 510 करोड़ का रिकॉर्ड राजस्व संग्रहण किया है. आगे भी इसी तरह की अपेक्षा  कुमार को अपने अधिकारियों से है, ताकि झारखंड बिजली वितरण ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके और उपभोक्ताओं को समस्या से मुक्त बिजली उपलब्ध करायी जा सके. इसे भी पढ़ें-चंद्रप्रकाश">https://lagatar.in/chandraprakash-chaudhary-said-gimmick-will-not-work-public-will-answer-including-5-news-of-ramgarh-district/">चंद्रप्रकाश

चौधरी ने कहा- नहीं चलेगी नौटंकी, जनता देगी जवाब समेत रामगढ़ जिले की 5 खबरें
कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रीय अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा बेहतरीन कार्य का प्रदर्शन किया जा रहा है, और सभी एक टीम की तरह अपने-अपने जिम्मेवारी का निर्वहन कर रहे हैं. परिणामता लोगों में जागरूकता आयी है और बिजली चोरी के प्रति एक डर का माहौल बना है. शनिवार को पूरे झारखंड में अभियान चलाकर 4512 रेड किये गए और 957 लोगों पर एफ आई आर दर्ज कर 2.42 करोड़ का जुर्माना लगाया गया. कुमार ने बताया की आगे भी इस तरह के अभियान चलाये जाएंगे. इस माह शुरू हो रहे टावर कंजूमर की सेल्फ बिलिंग की जानकारी साझा की गयी. साथ ही इस माह के अंत तक उपभोक्ताओं के लिए वर्तमान में उपलब्ध भुगतान माध्यमों के अलावा और भी नये माध्यम लाकर भुगतान माध्यमों को और भी सुलभ बनाने का प्रयास किया जा रहा है. कुमार ने कहा की सभी उपभोक्ताओं की शिकायतों को त्वरित गति से निष्पादित करने हेतु क्षेत्रीय कार्यालयों को निदेशित किया जा चुका है. उन्होंने सभी उपभोक्ताओं से भी अपील की है कि सभी वे मीटर से ही बिजली की खपत करें, समय पर बिजली बिल जमाकर लाइन डिसकनेक्शन आदि समस्या से बचें. तथा आवश्यक ना होने पर बिजली उपकरणों को बंद कर ऊर्जा बचाये. इसे भी पढ़ें-जल्द">https://lagatar.in/construction-of-ranchi-isbt-will-start-soon-judco-has-called-a-pre-bid-meeting-on-january-9/">जल्द

शुरू होगा रांची ISBT का निर्माण, जुडको ने 9 जनवरी को बुलायी है प्री-बिड मीटिंग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही