- झारखंड विद्युत नियामक आयोग सिक्योरिटी मनी पर सख्त, दिया आदेश - वर्ष 1993 के बाद बिजली व्यवस्था तत्कालीन बिहार राज्य विद्युत बोर्ड ने की थी अधिग्रहित - हर कनेक्शन पर ली जाती है सिक्योरिटी मनी Kaushal Anand Ranchi: जेबीवीएनएल कंज्यूमरों के कनेक्शन के एवज में जमा करायी गयी सिक्योरिटी मनी पर इंटरेस्ट देने के लिए नया ऐप लॉन्च करेगा. इसे लेकर झारखंड विद्युत नियामक आयोग बहुत सख्त रुख अपनाया है. आयोग ने जेबीवीएनएल को निर्देशित करते हुए कहा है कि हर हाल में उपभोक्ताओं को उनके कनेक्शन के एवज में ली जाने वाली सिक्योरिटी मनी पर इंटरेस्ट देना होगा. इसके बाद जेबीवीएनएल इस मामले को लेकर गंभीर हो गया है और मोबाइल ऐप तैयार करने में जुट गया है. बता दें कि सिक्योरिटी मनी पर ब्याज के लिए आयोग कई बार निर्देश दे चुका है मगर जेबीवीएनएल कनेक्शन रसीद की मांग करते हुए बहाना बनाता रहा. अगर किसी ने 20-30 पहले कनेक्शन लिया है तो सभी के पास रसीद होगी ही, इसकी संभावना बहुत कम रहती है. जेबीवीएनएल के कनेक्शन रसीद मांगे जाने पर अधिकांश कंज्यूमर इसे नहीं दे पाए. इसके कारण मामला लटकता चला गया. मगर अब आयोग के निर्देश के बाद यह मसला सुलझने के आसार बन गए हैं. सब ठीक रहा तो उपभोक्ताओं को वर्षों से कनेक्शन के एवज में जमा सिक्योरिटी मनी पर इंटरेस्ट मिलेगा जो उसके बिजली बिल के साथ एडजस्ट होता जाएगा.
सिक्योरिटी मनी पर ब्याज के लिए जेबीवीएनएल लाएगा ऐप
Last Updated: Jun 09, 2023 12:00 AM (IST)