Search

बिजली की समस्याओं के हल के लिए जेबीवीएनएल बनाएगा ‘बिजली दोस्त’ ह्वाट्सअप ग्रुप

  • निदेशक मनीष कुमार ने मुखिया और वार्ड पार्षदों के साथ की ऑनलाइन बैठक, सहयोग मांगा
Ranchi : जेबीवीएनएल के कॉमर्शियल डायरेक्टर मनीष कुमार ने गुरुवार को क्षेत्रीय बिजली अफसर, मुखिया व वार्ड पार्षदों के साथ ऑनलाइन बैठक की. इसमें कार्यकारी निदेशक अरविंद कुमार कुमार, उपमहाप्रबंधक-राजस्व अंजना शुक्ला दास सहित कई अफसर शामिल हुए. डायरेक्टर ने कहा कि ऊर्जा संवाद कार्यक्रम विभाग द्वारा लोगों तक पहुंच बनाने का एक प्रयास है. सभी लोग विभाग से सीधे जुड़कर अपनी समस्याओं यथा खराब बिजली आपूर्ति, जर्जर तार, खराब ट्रांसफार्मर, असमय बिजली बिल , भुगतान की समस्या आदि को रख सकते हैं, ताकि उनका त्वरित गति से निष्पादन किया जा सके. उन्होंने जनप्रतिनिधियों को विभाग से जुड़कर काम करने के लिए `बिजली दोस्त` ह्वाट्सअप ग्रुप  बनाने का आग्रह किया, जिसमें सहिया दीदी, वार्ड पार्षद अथवा अन्य लोगों को जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जोड़ा जायेगा. जो विभाग से जुड़कर सीधे अपने क्षेत्र की समस्यायों को रख सकते हैं.

100 यूनिट मुफ्त बिजली से उपभोक्ताओं को अवगत कराएं

उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों को सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 100 यूनिट मुफ्त बिजली से उपभोक्ताओं को अवगत कराना चाहिए. उन्होंने विभाग द्वारा विगत माह से लगाये जा रहे ऊर्जा मेला की जानकारी एवं उसके लाभ की जानकारी सभी जनप्रतिनिधियों को दी. कहा कि बिजली चोरी एक दंडनीय अपराध है एवं इससे लोगों को समस्याएं हो सकती हैं. उन्होंने जनप्रतिधियों से अपने क्षेत्र के लोगों को बिजली चोरी नहीं करने एवं ससमय बिजली बिल भुगतान हेतु जागरूक करने को भी कहा. सभी जनप्रतिनिधियों को विभाग के वाट्सप ग्रुप के माध्यम से अपनी समस्या रखने पर भी चर्चा की गयी. इसे भी पढ़ें – डीवीसी">https://lagatar.in/dvcs-new-electricity-tariff-released-relief-to-common-consumers/">डीवीसी

का नया बिजली टैरिफ जारी, आम उपभोक्ताओं को राहत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp