Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिना सूचना बिजली कटौती पर उपभोक्ताओं को जेबीवीएनएल देगा मुआवजा : जस्टिस अमिताभ गुप्ता

  • झारखंड विद्युत नियामक आयोग सलाहकार समिति की हुई 16वीं बैठक
Ranchi : झारखंड विद्युत नियामक आयोग ने कहा कि अगर बिना समय व बिना जानकारी के बिजली की कटौती होती है, तो इसके लिए उपभोक्ता मुआवजा के हकदार हैं. यह बात आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने बुधवार को अयोग द्वारा गठित विद्युत सलाहकार समिति की 16वीं बैठक के दौरान बिजली उपभोक्ताओं द्वारा बिजली कटौती का मुद्दा उठाए जाने पर कही. बुधवार को जेसिया भवन कोकर में समिति की बैठक हुई. 19 सदस्यीय छठी सलाहकार समिति का गठन 26 दिसंबर 2022 को हुआ था. इसके बाद यह पहली बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने की. सदस्य अतुल कुमार व महेंद्र प्रसाद भी इसमें शामिल थे. जेबीवीएनएल की ओर से निदेशक केके वर्मा, ऋषि नंदन समेत जेसिया के सचिव अंजय पचेरीवाल, डीवीसी, टाटा स्टील, सेल के अधिकारी व अन्य लोग उपस्थित थे.

गांव में दो दिन बितायें अधिकारी, पता चल जायेगा कि कितनी बिजली मिलती है

समिति की एक सदस्य सिलागांई की हेमलता उरांव ने बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को गांव में दो दिन बिताने की चुनौती दी. उनकी शिकायत थी कि गांव में छह घंटे से ज्यादा बिजली नहीं रहती. इस पर जेबीवीएनएल के अधिकारियों ने एतराज जताया. तब उन्होंने कहा कि गांव में दो दिन बितायें तब पता चल जायेगा कि कितनी बिजली रहती है. उन्होंने कहा कि एक बार ट्रांसफार्मर खराब हो जाये तो तीन से चार दिन तक बिजली कटी रह जाती है. इस पर आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यदि ऐसी बात है, तो वे मुआवजा के लिए रिड्रेसल फोरम में अपील करें. उपभोक्ता इसके लिए मुआवजा के हकदार हैं.

बिजली के चलते बंद हो रहे हैं उद्योग

झारखंड स्मॉल इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सचिव अंजय पचेरीवाल ने कहा कि बिजली की स्थित यह है कि औद्योगिक क्षेत्रों में एक महीने में 150 घंटे तक बिजली नहीं रहती है. ऐसे में उद्योग बंद हो रहे हैं. खूंटी में एक लाह उद्योग कंपनी निर्यात का काम करती है, पर वहां बिजली नहीं रहने से जेनरेटर का इस्तेमाल करना पड़ता है. ऐसे में उद्योग बंद करने की सोच रहे हैं. इस पर आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि यह गंभीर बात है. इससे राज्य को नुकसान होगा. हालांकि जेबीवीएनएल ने इस पर एतराज जताया. कहा कि आरडीएसएस स्कीम से औद्योगिक व कृषि फीडर अलग किये जा रहे हैं. तब उद्योगों को निर्बाध बिजली मिलेगी. इसे भी पढ़ें – होल्डिंग">https://lagatar.in/changes-in-holding-tax-rules-pension-to-aged-artists-relief-to-electricity-consumers-know-other-decisions-of-hemant-cabinet/">होल्डिंग

टैक्स नियमों में बदलाव, वृद्ध कलाकारों का बढ़ा पेंशन, बिजली उपभोक्ताओं को राहत, जानें हेमंत कैबिनेट के अन्य फैसले
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही