Search

 
 
 

वित्तीय वर्ष 2025-26 में JBVNL बिजली खरीद में खर्च करेगा 9,285 करोड़

 
Ranchi: झारखंड राज्य बिजली वितरण निगम वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिजली खरीद पर 9285.68 करोड़ रुपए खर्च करेगा. इसमें सोलर व पवन ऊर्जा सहित 10 पावर जेनरेशन कंपनियों से 8221.69 करोड़ की बिजली खरीदेगा, जबकि पीजीसीआइएल, पोस्को और झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के लाइन से बिजली लेने पर ट्रांसमिशन चार्ज के रूप में 1063.98 करोड़ रुपए खर्च करेगा. बिजली वितरण निगम ने यह प्रस्ताव झारखंड राज्य विद्युत नियामक आयोग को सौंप चुका है. इसे भी पढ़ें -सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-siege-case-big-relief-from-supreme-court-to-mp-nishikant-dubey-and-others-hc-order-upheld/">सचिवालय

घेराव केस: सांसद निशिकांत दुबे समेत अन्य को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, HC का आदेश बरकरार

एनटीपीसी से खरीदेगा 3441.89 करोड़ की बिजली

बिजली वितरण निगम एनटीपीसी से वित्तीय वर्ष 2025-26 में 3441.89 करोड़ की बिजली खरीदेगा. डीवीसी से 2302.56 करोड़, टीवीएनएल से 1050.46 करोड़ और आधुनिक पावर से 631.97 करोड़ की बिजली खरीदेगा.

जानें किस पावर कंपनी से कितने करोड़ की मिलती है बिजली

पावर कंपनी राशि(करोड़ में)
एनटीपीसी 3441.89  
एनएचपीसी 16.82  
पीटीसी(हाइडल) 126.61  
डीवीसी 2302.56
टीवीएनएल 1050.46  
आधुनिक 631.97  
सोलर पावर 301.88
पवन ऊर्जा 289.71  
इंलैंड पावर 250.57  
सिकिदिरी हाइडल 64.08  

ट्रांसमिशन चार्ज में कितना खर्च करेगा

 
ट्रांसमिशन कंपनी राशि(करोड़ में)
पीजीसीआइएल 583.97
पोस्को 2.52
ऊर्जा संचरण निगम 477.49
इसे भी पढ़ें -  IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-gets-relief-high-court-pil-dismissed-in-khunti-mnrega-scam-case/">IAS

पूजा सिंघल को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, खूंटी मनरेगा घोटाला मामले में PIL खारिज               
  [wpse_comments_template]        
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही