Search

 
 
 

JCA ने कोचिंग सेंटर निदेशक के परिजनों को सहयोग राशि दी

 
Ranchi :  रातु रोड स्थित अध्ययन कोचिंग सेंटर के निदेशक का पिछले माह जलप्रपात में डूबने से मौत हो गयी थी. ऐसे में निदेशक के परिजनों को झारखंड कोचिंग एसोसिएशन (जेसीए), रांची ने सहयोग राशि दी है. सुर्कलर रोड स्थित हरिओम टावर  परिसर में परिजनों को 50,000 रुपये का डीडी सौंपा गया. साथ ही निदेशक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. अध्यक्ष सुनील जायसवाल ने बताया कि जेसीए साल 2015 से समाज के लिए काम कर रहा है. जिससे झारखंड के सभी कोचिंग संस्थानों (खासकर रांची) को सहयोग मिल जाता है. बताया कि 22 जनवरी को रामंदिर के उद्घाटन के दिन जेसीए ने सर्कुलर रोड में एक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. मौके पर जेसीए के अध्यक्ष सुनील जायसवाल, संरक्षक अजय सिंह, उपाध्यक्ष एम. के. गुप्ता, सचिव अजित तिवारी एवं जेसीए के अन्य सदस्य भी मौके पर शामिल रहे.      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही