Search

 
 
 

अवैध खनन में लगा जेसीबी और शक्तिमान जब्त, माफ‍िया फरार

 
koderma : जिला मुख्यालय से लगभग 4 किलोमीटर दूर ध्वजाधारी पहाड़ी के पीछे स्थित खलकथंबी में लंबे अरसे से अवैध खनन किया जा रहा था. इस बाबत ढिबरा के नाम पर अभ्रक का उत्खनन कर झुमरीतिलैया स्थित विभिन्न माईका प्लांट में बेचा जा रहा था. लंबे अरसे से हो रहे इस अवैध खनन के बावजूद वन विभाग के द्वारा कार्रवाई नहीं किया जाना बड़ा सवाल खड़ा कर रहा था. इधर पुलिस को मिली जानकारी और वरीय अधिकारियों के निर्देश के बाद संयुक्त रूप से छापेमारी की गई. हालांकि इसकी सूचना वहां पहले पहुंच गई, जिसके कारण इसमें लगे लोग भाग गए और किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. गुरुवार को वन क्षेत्र पदाधिकारी रामबाबू और कोडरमा थाना प्रभारी इंदु भूषण के नेतृत्व में खलकथंबी में चल रहे खदान पर छापा मारा गया. इस दौरान एक जेसीबी मशीन, दो शक्तिमान और एक बाइक जब्‍त की गई है. मामले को लेकर कोडरमा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. [caption id="attachment_519082" align="alignnone" width="720"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/05rc_m_269_05012023_1.jpg"

alt="जेसीबी जब्‍त " width="720" height="389" /> जेसीबी जब्‍त[/caption] इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-women-police-station-in-charge-arrested-red-handed-taking-bribe-acb-hazaribagh-took-action/">रामगढ़

महिला थाना प्रभारी घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी हजारीबाग ने की कार्रवाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही