Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद : जेसीबी रेलवे ट्रैक पर फंसी, मालगाड़ी के चालक की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टली

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल के गोमो व मतारी स्टेशन के बीच स्थित रामाकुंडा होल्ट समीप शनिवार को दोपहर तीन बजे एक जेसीबी मशीन रेलवे लाईन क्रॉस करते समय फंस गयी. उसी समय एक डाउन मालगाड़ी ट्रैक पर आ पहुंची. गुड्स ट्रेन का चालक इमरजेंसी ब्रेक लगाकर मालगाड़ी को रोकने में सफल हो गया. अन्यथा बड़ी रेल दुर्घटना हो जाती.

आरपीएफ ने जेसीबी के चालक को हिरासत में ले लिया 

चालक ने तत्काल रेलवे कंट्रोल को सूचना दी. सूचना पाते ही आरपीएफ गोमो और पीडब्ल्यूआई विभाग के अधिकारी-कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक जेसीबी को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया था. आरपीएफ ने जेसीबी को कब्जे में लेकर उसके चालक को हिरासत में ले लिया है. जानकारी के अनुसार रामाकुंडा से खरियो के बीच सड़क निर्माण कार्य चल रहा है. जेसीबी को रामाकुंडा से खरियो रेलवे लाईन क्रॉस कर कार्य स्थल पर लाया जा रहा है था. इसी क्रम में जेसीबी रेलवे ट्रेक पर फोस गयी. बताया जाता है कि जेसीबी को खलासी चला रहा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही