Vinit Abha Upadhyay Ranchi : गर्मी में बढ़ते जल संकट के बीच रांची के एक पुराने तालाब को बेचने की तैयारी चल रही है. यह तालाब रांची के मेसरा पश्चिम पंचायत के विकास चौक के पास है. जिसका क्षेत्रफल एक एकड़ से ज्यादा है. कुछ दिनों पहले इस तालाब पर जेसीबी चलाकर उसे समतल कर दिया गया. फिर प्लॉट का नक्शा बनाकर प्लॉटिंग भी की गयी. हालांकि ग्रामीणों के विरोध के कारण फिलहाल तालाब की जमीन का काम रूका हुआ है. जानकारी के मुताबिक, इस जमीन को बेचने की तैयारी है. भूखंड पर काम करने के लिए रैयतों को आगे कर दिया गया है, ताकि किसी तरह का विवाद न हो. वहीं इस पूरे मामले की जानकारी ग्रामीणों ने कांके के अंचल अधिकारी को लिखित रूप से दी है. बता दें कि इस तालाब में मछली पकड़ने के लिए मतस्य विभाग टेंडर जारी करता था. इस तालाब से आस-पास के लोगों की आस्था भी जुड़ी है. इस तालाब पर ग्रामीण कई वर्षो से छठ पूजा करते आ रहे हैं. [wpse_comments_template]
वर्षो पुराने विकास तालाब पर चला JCB, अब प्लॉटिंग कर बिक्री की तैयारी
Last Updated: Jun 10, 2023 12:00 AM (IST)