Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जेसीआई रांची ने एक्सपो उत्सव 2023 के ब्रोशर एवं पोस्टर का विमोचन किया

Advertisement
Advertisement
  • मोरहाबादी मैदान में 12 से 16 अक्टूबर तक एक्सपो का आयोजन होगा
Ranchi : जेसीआई रांची ने मंगलवार को स्वर्ण भूमि बैंक्वेट हॉल में एक्सपो उत्सव 2023 का ब्रोशर एवं पोस्टर रिलीज किया. यह एक्सपो का 26वां साल है और पिछले 25 वर्ष से एक्सपो उत्सव का आयोजन होते आ रहा है. साथ ही यह एक्सपो पूर्वी भारत का सबसे बड़ा ट्रेड फेयर है. इस वर्ष एक्सपो में 300 से अधिक स्टॉल आ रहे हैं, जो कि देश के अलावा विदेश से भी होंगे. एक्सपो का आयोजन इस वर्ष 12 से 16 अक्टूबर के बीच मोरहाबादी मैदान रांची में किया जाएगा. ब्रोशर एवं पोस्टर रिलीज सांसद संजय सेठ ने किया. पोस्टर का अनावरण भी किया. ब्रोशर रिलीज चंद्रयान दो के जैसे बने जहाज से किया गया. सेठ ने कहा कि अभी तक तो टीवी में देखा था, आज आंखों से भी देख लिया. उन्होंने कहा कि एक्सपो रांची का त्योहार है और लोगों को इसका इंतजार साल भर रहता है. काफी सालों से मैंने इसे आगे बढ़ता हुआ देखा है. हर साल कुछ नया होता है. उन्होंने एक्सपो के लिए सुभकामनाएं भी दी.

बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क और मिडनाइट बाजार

ब्रोशर एवं पोस्टर रिलीज के दौरान अध्यक्ष अरविंद राजगढ़िया ने बताया कि इस साल हम फनगोला, बच्चों के लिए एम्यूजमेंट पार्क और मिडनाइट बाजार ले कर आ रहे हैं. इसके अलावा होम डेकोर, रियल एस्टेट, ऑटो जोन, इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, लेडीज कॉर्नर, फर्नीचर जोन, स्टार्टअप बाजार, फूड कोर्ट और भी अन्य सेक्शन लेकर आ रहे हैं.

संजय जैन ने एक्सपो की कमान संभाली

संस्था के पूर्व सचिव संजय जैन ने इस बार एक्सपो की कमान संभाली है. उनकी टीम में प्रतीक जैन, सनी केडिया और राहुल टिबडेवाल हैं. संजय जैन ने बताया कि एक्सपो के सभी पांचों दिन कुछ नया रहेगा, जैसे कि फैशन शो, तंबोला, हेल्दी बेबी एंड मॉम शो, वाइस ऑफ एक्सपो, डॉग शो, एक्सपो ट्रेजर हंट, पेंटिंग कंपटीशन, फैंसी ड्रेस कंपटीशन, एक्सपो ढिंचक ढा जैसे इवेंट होंगे. हमारे यूथ के लिए अलग-अलग ट्रेनिंग प्रोग्राम का भी आयोजन किया जाएगा. इस कार्यक्रम का संचालन अंकित जैन, उदित तुलस्यान और तपिश केडिया ने किया. मंच का संचालन प्रवीण अग्रवाल ने किया. कार्यक्रम में संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे. यह जानकारी एक्सपो मीडिया हेड सिद्धार्थ चौधरी एवं जेसीआई रांची के प्रवक्ता प्रवीण अग्रवाल ने दी.
इसे भी पढ़ें – जश्न">https://lagatar.in/ranchi-dc-took-information-about-the-procession-route-regarding-the-celebration-of-eid-miladunnabi/">जश्न

ए ईद मिलादुन्नबी को लेकर रांची डीसी ने जुलूस मार्ग की ली जानकारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही