Search

 
 
 

जेसीआई रांची यूथ का तीन दिवसीय समर कैंप 17 मई से

 
 Ranchi : जेसीआई रांची यूथ व न्यू प्री स्कूल के सहयोग से 17 मई से तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. जेसीआई यूथ की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रतीक भदानी ने संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि समर कैंप न्यू प्री स्कूल रातू रोड में 17 मई को दिन के 10 बजे से आरंभ होगा, जो 19 मई तक चलेगा. इसका उद्घाटन मैनेजिंग निदेशक आशीष गौतम करेंगे.

बच्चों के बीच कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी

जेसीआई रांची यूथ की अध्यक्ष ने कहा कि समर कैंप तीन दिनों तक तीन घंटे तक चलेगा. कैंप में 3 से 12 वर्ष तक के बच्चे भाग ले सकते हैं.  इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों के नामांकन के जेसीआई से संपर्क कर सकते हैं. बच्चों के बीच कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. साथ ही बच्चों को गेहूं, बाजरे, मकई के बारे में जानकारी दी जायेगी. पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण के महत्व से रूबरू कराया जायेगा. पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले दिनों में जेसीआई रांची की ओर से वोटिंग अवेयरनेस रैली और फैशन फिएस्टा सीजन 2 का आयोजन किया जायेगा.

समर कैंप बच्चों व माताओं दोनों के लिए बहुत खास होगा : साेनल

सोनल अग्रवाल ने कहा कि आज के इस भाग दौड़ वाले समय में माताएं अपने बच्चों को अधिक समय नहीं दे पाती हैं. कैंप में माताएं अपने बच्चों के साथ अच्छा समय बिता पायेंगी. माताओं व बच्चों के लिए रैंप वॉक प्रतियोगिता होगी. विजयी बच्चे पुरस्कृत किये जायेंगे. मौके पर पूर्व अध्यक्ष कुशा जालान, सचिव रिचा जालान, निदेशक अदिति भदानी, विकास झांझरिया, नितिन सिंह, विनायक शर्मा, मोनिका, मनीषा, नयनिका सहित अन्य मौजूद थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही