Search

 
 
 

JD Design Award 2026 : झारखंड में हुआ सबसे बड़ा फैशन, इंटीरियर और आर्ट डिजाइन शो का आयोजन

जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, रांची के बैनर तले 8 अगस्त को बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम JD Design Award 2026 का आयोजन  आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय में किया गया.  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीनेश दलाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
 

Ranchi : जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, रांची के बैनर तले 8 अगस्त को बहुप्रतीक्षित वार्षिक कार्यक्रम JD Design Award 2026 का आयोजन आर्यभट्ट सभागार, रांची विश्वविद्यालय में किया गया. 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रीनेश दलाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और युवा प्रतिभाओं को फैशन और डिजाइन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया.

Uploaded Image

 

फैशन कलेक्शन प्रस्तुत किए गए

 

कार्यक्रम में  युवा फैशन डिजाइनरों, इंटीरियर डिजाइनरों और कलाकारों को अपने मौलिक कार्यों को उद्योग विशेषज्ञों, शिक्षाविदों, मीडिया प्रतिनिधियों, फैशन प्रेमियों और विशिष्ट अतिथियों के सामने प्रस्तुत करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान किया गया.

 

 

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं : कार्यक्रम में जेडी इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों द्वारा डिज़ाइन और तैयार किया गये  10 विशेष फैशन कलेक्शन प्रस्तुत किये गये,

Uploaded Image

 

इस अवसर पर 4 अभिनव इंटीरियर डिज़ाइन मॉडल प्रदर्शित किये गये. झारखंड की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय कला, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को रचनात्मक अभिव्यक्ति दर्शाने वाले ग्रैंड आर्ट पीस प्रस्तुत किये गये.

Uploaded Image

 

बता दें कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवा रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना तथा फैशन, इंटीरियर डिज़ाइन और दृश्य कला के क्षेत्र में झारखंड को एक उभरते राष्ट्रीय केंद्र के रूप में स्थापित करना था.  मंच पर प्रदर्शित सभी डिज़ाइन झारखंड की सांस्कृतिक विविधता और रचनात्मक क्षमता को नयी पहचान दे रहे थे.

 

 इंटीरियर डिजाइन में काम करने वाले छात्रों ने बनाया 3d मॉडल

जेडी इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी के इंटीरियर डिजाइन में काम कर रहे छात्रों ने द्वारा कई अत्याधुनिक 3D मॉडल  तैयार किये गये. छात्रों ने रांची रेलवे स्टेशन का एक 3D मॉडल तैयार किया जिसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे साफ सुथरे तरीके से रेलवे स्टेशन को रखा जा सकता है. साथ ही अपने मॉडल में एक लग्जरियस फूड लॉन्च रेस्ट रूम को भी दर्शाया, जो सराहनीय था.

 

Uploaded Image

 

कई प्रतिभागियों ने साल 2050 में झारखंड कैसा दिखेगा, उसका भी 3D मॉडल बनाया. इसमें  कई हाईटेक बिल्डिंग और अत्याधुनिक तरीके से बना ट्रैफिक सिस्टम दर्शाया,  जिसमें यातायात सही तरीके से सुचारू ढंग से चल रहा था.

 Uploaded Image

कुछ प्रतिभागियों ने झारखंड की कला संस्कृति को दर्शाते हुए 3D मॉडल तैयार किये, जिसमें उन्होंने हाईटेक और शहर से दूर टेक्नोलॉजी से दूर एक ऐसा गांव बनाया, जिसमें योग और ट्री हाउस शामिल थे. 

 

Uploaded Image

 

कार्यक्रम की आयोजनकर्ता रिंकी सिंह ने बताया कि JD Design Award 2026 केवल एक शो नहीं, बल्कि रचनात्मकता, नवाचार और उत्कृष्टता का उत्सव है. यह मंच नयी पीढ़ी के डिज़ाइनरों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, उद्योग जगत के अग्रणी लोगों से जुड़ने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करता है.  

 

 इंटीरियर डिजाइन जूरी सदस्य :  पंकज सुल्तानिया, प्रवीण अग्रवाल, गौतम मोदी, अतुल सराफ,  प्रतीक मोरे,  प्रांजल

  Uploaded Image

फैशन डिजाइन जूरी सदस्य : डॉक्टर आस्था किरण, डॉक्टर ख्याति मुंजल, साबिर हुसैन,  डेजी सिंह, सैफ अहमद

 

जेडी डिजाइन अवॉर्ड 2026 में प्रतिभागियों की प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन को सम्मानित के लिए विभिन्न श्रेणियां में पुरस्कार दिया गया

 

सर्वश्रेष्ठ डिजाइनर : फर्स्ट राउंड राधिका और समित , सेकंड राउंड प्रीति टोप्पो, थर्ड राउंड अपर्णा, फोर्थ राउंड अंजलि और प्रीति तिर्की,  फिफ्थ राउंड अनु झा, सिक्स्थ राउंड रीना, सेवंथ राउंड किरण, 8th राउंड होलिका एंड फ्रेंड्स, नाइंथ राउंड मन कुमारी और श्वेता, 10th राउंड श्वेता कुमारी

Uploaded Image

मिस जेडी 2026 : मिस गरिमा

पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों ने अपनी सफलता का श्रेय अपना शिक्षक को संस्थान और परिवार के सहयोग कर दिया आयोजन ने विद्यार्थियों और युवा तेज नर्स को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ उद्योग में विशेष से सीखने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया. कार्यक्रम में कई मॉडल पार्टनर WAMS मेकअप पार्टनर लक्मे अकादमी ने भी योगदान दिया.

  Uploaded Image

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही