Search

 
 
 

रांची: सुप्रीम कोर्ट की अपील के बाद जेडीए की हड़ताल खत्म, ड्यूटी पर लौटेंगे जूनियर डॉक्टर

 
रिम्स में हड़ताल के दौरान सदर अस्पताल में मरीजों की रही भीड़ Ranchi: रिम्स में आरजी कर मेडिकल कॉलेज की घटना को लेकर जारी हड़ताल समाप्त हो गया. सर्वोच्च न्यायालय की अपील और निर्देशों को स्वीकार करते हुए जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया है. शुक्रवार से सभी डॉक्टर ड्यूटी देंगे.

रिम्स के चिकित्सकों ने बनाया मानव श्रृंखला

गुरुवार को रिम्स के जूनियर सीनियर सभी चिकित्सकों ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई घटना के खिलाफ मानव श्रृंख्ला बनाया. रिम्स के खेल ग्राउंड में सभी चिकित्सकों ने मिलकर वी स्टैंड विथ आरजी कर लिखा. इस मानव श्रृंख्ला में चिकित्सकों के अलावा रिम्स के अधीक्षक, डीन, वरीय उपाधीक्षक, उपाधीक्षक, स्टूडेंट वेलफेयर डीन सहित अन्य सभी मौजूद रहे. चिकित्सकों का कहना था कि मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों के साथ के बार बार कई तरह की घटनाएं हो रही है. इसके लिए उन्होंने सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट, मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट सहित सुरक्षा से संबंधित कई मांगों पर सरकार को विचार करने की मांग कर रहे हैं. रिम्स में हड़ताल, सदर अस्पताल ने संभाला मोर्चा रिम्स में हड़ताल के कारण रजिस्ट्रेशन काउंटर, जांच केंद्र, ओपीडी परिसर, पुराना इमरजेंसी परिसर सभी जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा. मरीजों के अलावा पूरे परिसर में दवा दुकान, एंबुलेंस पार्किंग स्थल, फुटपाथ दुकानदार सभी जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा. हड़ताल के दौरान लगभग 18000 मरीजों को परामर्श नही मिल सका. इस दौरान रांची सदर अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई. पिछले तीन दिनों में लगभग 4000 मरीजों ने ओपीडी में परामर्श लिया. इस दौरान परिसर में काफी भीड़ रही. इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/dgp-anurag-gupta-and-adg-met-cm-invited-to-attend-women-police-conference/">CM

से मिले DGP अनुराग गुप्ता व ADG, महिला पुलिस सम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही