Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शाह के बिहार दौरे से पहले जदयू हमलावर, केंद्र सरकार से पूछे 12 सवाल

Advertisement
Advertisement
Bihar : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज एक दिवसीय बिहार दौरे पर आ रहे हैं. यहां लखीसराय के गांधी मैदान में वो अपराह्न तीन बजे जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान वे 23 जून को बिहार में हुए विपक्षी दलों की बैठक को लेकर नीतीश कुमार और लालू यादव पर तंज कस सकते हैं. केंद्रीय मंत्री के आने से पहले बिहार में सियासी तापमान बढ़ गया है. पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गयी है. नीतीश कुमार की पार्टी जदयू भी अमित शाह और बीजेपी पर हमलावर है. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने बिहार दौरे से पहले केंद्र सरकार से 12 तीखे सवाल पूछे हैं. (पढ़ें, झारखंड">https://lagatar.in/two-ips-of-jharkhand-got-charge-of-additional-post/">झारखंड

के दो IPS को मिला अतिरिक्त पद का प्रभार)

शाह के सवालों के जवाब से पता चलेगी बीजेपी की मंशा

राजीव रंजन ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार के खिलाफ जो बोलता है, उसे ईडी और सीबीआई परेशान करती है. देश में खुलेआम लोगों को धमकी दी जा रही है. स्वतंत्र संस्थानों को नियंत्रित किया जा रहा है. वर्तमान समय में भारत आपातकाल से भी बदतर स्थिति में है. रंजन ने कहा कि शाह का बिहार में स्वागत है. लेकिन वो बिहार के लोगों को 12 सवालों के जवाब दें. जिससे बिहार निवासियों को उनकी मंशा का पता चले. इसे भी पढ़ें : सिब्बल">https://lagatar.in/sibal-attacked-pm-regarding-ucc-asked-why-after-nine-years-because-of-2024-elections/">सिब्बल

यूसीसी को लेकर पीएम पर हमलावर हुए, पूछा, नौ साल बाद क्यों, 2024 चुनाव की वजह से !

राजीव रंजन के शाह से ये 12 सवाल 

  • हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार कब मिलेगा?
  • किसानों से अधिक कॉरपोरेट व्यापारियों को इतनी कर्ज माफी क्यों?
  • किसानों की आय कब होगी दोगुनी?
  • प्रधानमंत्री बिहारियों को इतनी हीन भावना से क्यों देखते हैं?
  • बिहार को विशेष पैकेज और पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा कब मिलेगा?
  • केंद्र सरकार वन नेशन वन टैरिफ लागू क्यों नहीं कर रही ?
  • सम्राट अशोक की जयंती पर केंद्र सरकार ने राजकीय अवकाश का ऐलान क्यों नहीं किया?
  • दूसरी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं के अपराध पर बीजेपी चुप क्यों हो जाती है?
  • बीजेपी नेताओं के खिलाफ सीबीआई और ईडी का केस दर्ज क्यों नहीं होता?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही