Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

वीडियो जारी कर जदयू का दावा – लाल किले पर आखिरी बार तिरंगा फहराएंगे मोदी

Advertisement
Advertisement
Patna : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दाल यूनाइटेड ने स्वतंत्रता दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही है. पार्टी की तारीफ से जारी एक वीडियो के जरिए कहा गया है कि पीएम मोदी आप इस साल लाल किले से आखिरी बार झंडा फहराएंगे. हमें उम्मीद है आप 15 अगस्त को अपने भाषण में मणिपुर का जरूर जिक्र करेंगे. उम्मीद है कि सच ही बोलेंगे.

वीडियो के जरिए कसा तंज

जदयू की तरफ से पीएम मोदी पर तंज भरा यह वीडियो सोमवार की सुबह जारी किया गया है. जदयू के एक्स हैंडल (पूर्व ट्विटर) पर इस वीडियो अपलोड किया गया है. जेडीयू के ट्विटर हैंडल से जारी एक मिनट 52 सेकेंड के इस वीडियो में पीएम मोदी पर निशाना साधा गया है. इस वीडियो में मोदी पर बिहार में जातीय गणना को रोकने का आरोप लगाते हुए जनता से माफी मांगने की अपील की गयी है. वीडियो में कहा गया है कि बीते 9 सालों से आपके मन की बात देश ने सैकड़ों घंटे सुनी है, लेकिन जनता के मुद्दों पर आप हमेशा मौन रहते हैं. लेकिन उम्मीद है इस बार आप लाल किले से आम जन के हित की बात करेंगे.

सपना पूरा नहीं होने वाला : बीजेपी

वहीं, इस पर बीजेपी ने पलटवार किया है. बीजेपी विधायक हरीभूषण ठाकुर बचोल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जब तक जीवित रहेंगे जब तक लाल किला पर झंडा फहराने का काम करेंगे और आने वाले 50 वर्षों तक बीजेपी लाल किला पर झंडा फहराने का काम करेगी. यह लोग सिर्फ मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं, लेकिन इनका सपना पूरा नहीं होने वाला है.

राजद ने जदयू की बात को सही बताया

वहीं, राजद ने कहा कि जदयू के दावे को सच बताते हुए कहा है कि जनता ने इस बार मूड बना लिया है. इंडिया गठबंधन के साथ जानता है और नरेंद्र मोदी का यह अंतिम बार होगा कि वह लाल किला से झंडा लहराएंगे. क्योंकि 2024 में उनका सफाया तय है. जनता ने मुद्दे को चुनने का काम करेगी और इंडिया गठबंधन को 024 के लोकसभा चुनाव में अपना आशीर्वाद देगी.
इसे भी पढ़ें – चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-bjp-workers-closed-the-market-against-the-murder-of-rajendra-sahu/">चंदवा

: राजेंद्र साहू की हत्या के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाजार कराया बंद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही