Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिंटू सिंह हत्याकांड में जदयू का पलटवार, तेजस्वी के साथ अपराधी का फोटो किया वायरल

Advertisement
Advertisement
Patna : पूर्णिया जिला पार्षद के पति रिंटू सिंह की हत्या के मामले में तेजस्वी यादव  के हमलावर होने के बाद अब जदयू ने विपक्ष पर पलटवार किया है. पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोमवार को पटना में प्रेस कांन्फ्रेंस में बिट्टू सिंह के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का फोटो जारी किया है. साथ ही एक आडियो भी मीडिया के सामने सुनाया. उन्होंने कहा अपराधी बिट्टू को खुद तेजस्वी ने आरजेडी में शामिल कराया था. नीरज ने कहा कि दोषी कोई भी हो नीतीश सरकार में जेल तो जाना ही होगा. मालूम हो कि रविवार को राजद नेता तेजस्वी यादव ने मंत्री लेशी सिंह के भतीजे पर आरोप लगाया था. इसको लेकर सरकार पर सवाल भी खड़ा किया था.

नीतीश कुमार के ऊपर कोई दबाव नहीं बना सकता

नीरज ने कहा कि तेजस्वी ने पालिटिकल इन्वेस्टिगेशन आफिसर का नया दायित्व ले लिया है, लेकिन नौवीं पास को यह पद कैसे मिल जाएगा? इसके लिए तो स्नातक होना जरूरी है. नीरज ने कहा कि तेजस्वी को भ्रष्टाचार का काफी अनुभवु है. अगर उनके पास सरकार के खिलाफ कोई सबूत है तो पुलिस को सौंपें.  नीरज ने कहा कि तेजस्वी कहते हैं कि सरकार दबाव में है. नीतीश कुमार के ऊपर कोई दबाव नहीं बना सकता है. तेजस्वी पर राजनीतिक वज्रपात हुआ है. पढ़ाई से लेकर क्रिकेट खेलने तक तेजस्वी पर हमेशा दवाब ही रहा. नीरज ने कहा कि बीमार पिता को बिहार लाकर भी तेजस्वी उपचुनाव में अपने दल को कामयाबी नहीं दिला पाये. इसे भी पढें - एंबुलेंस">https://lagatar.in/criminals-who-came-by-ambulance-roasted-the-newly-elected-chief/">एंबुलेंस

से आये अपराधियों ने नवनिर्वाचित मुखिया को भून डाला

तेजस्वी ने सरकार पर लगाये थे आरोप

पूर्णिया जिला पार्षद के पति रिंटू सिंह की हत्या के मामले में तेजस्वी  ने कहा था कि मंत्री के भतीजे ने हत्या करवा दी पर सकार कान में तेल डालकर बैठी रही. एसएचओ को निलंबित किया गया है, किंतु जब मृतक के स्वजन सीधे तौर पर लेशी सिंह और उनके भतीजे पर आरोप लगा रहे हैं तो सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए. तेजस्वी ने प्रेस कान्फ्रेंस कर लेशी सिंह, एसएचओ और पुलिस की सीडीआर सार्वजनिक करने की मांग की थी. उन्होंने कहा कि रिंटू सिंह पुलिस से लिखित शिकायत कर चुके थे कि लेशी सिंह और उनके भतीजे से उन्हें जान का खतरा है. फिर भी न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और न सुरक्षा दी गई. आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री का अपने विधायकों और मंत्रियों पर ही नियंत्रण नहीं है तो अपराधियों और शराब माफिया पर कहां से नियंत्रण होगा?  इसे भी पढें -झारखंडः">https://lagatar.in/jharkhand-netaji-on-target-of-criminals-12-killed-in-one-and-a-half-year/">झारखंडः

अपराधियों के निशाने पर नेताजी, डेढ़ साल में 12 की हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही