Search

 
 
 

JDU ने किया झारखंड में संगठन विस्तार, नए पदाधिकारियों की नियुक्ति

 
Ranchi: जनता दल युनाइटेड (JDU) ने संगठन को और मजबूत करने के लिए नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है. प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने इस संदर्भ में कई अहम मनोनयन किए हैं. इसे भी पढ़ें -Breaking:">https://lagatar.in/breaking-tpc-hardcore-naxalite-attack-ganjhu-with-15-lakh-reward-arrested/">Breaking:

15 लाख इनामी TPC हार्डकोर नक्सली आक्रमण गंझू गिरफ्तार

इन नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां

• पी.एन. सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया. • उदय सिंह और आशीष शीतल मुंडा को प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. • सोमेन दत्ता को प्रदेश महासचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया. • सुशील कुमार को व्यापार प्रकोष्ठ का अध्यक्ष सह प्रवक्ता बनाया गया. • दिलीप पांडे, मनोज सिंह और सुयश पांडे को प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी दी गई. • शिवानी दत्ता को महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया.

प्रदेश कार्य समिति का भी हुआ विस्तार

जदयू ने प्रदेश कार्य समिति का विस्तार करते हुए अभिषेक पांडे, मीर अशरार, शिवशंकर मुंडा और नितेश ओझा को शामिल किया है. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले का नया अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है.

संगठन को मजबूत करने की कोशिश

जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कहा कि इन नए पदाधिकारियों की नियुक्ति से पार्टी संगठन और मजबूत होगा और आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा. इसे भी पढ़ें -सिरमटोली">https://lagatar.in/tribal-organizations-said-on-the-ramp-of-sirmatoli-flyover-will-not-remove-hata-will-celebrate-black-day-at-sarhul/">सिरमटोली

फ्लाईओवर के रैंप पर बोले आदिवासी संगठन, नहीं हटा को सरहुल पर मनाएंगे काला दिवस
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही