Search

झारखंड में सियासी जमीन की तलाश में जदयू

छह माह से विपक्षी एकता को मजबूत करने के लिए नीतीश कुमार कर रहे कोशिश : अशोक चौधरी बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को दिए टिप्स Hazaribagh : जनता दल यूनाइटेड झारखंड में सियासी जमीन की तलाश में है. इसी के निमित्त शनिवार को प्रधान कैफेटेरिया हजारीबाग में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन कराया गया. इसमें बिहार सरकार के मंत्री सह झारखंड के प्रभारी अशोक चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया. उसके बाद पार्टी को मजबूत करने के लिए पूरे राज्य भर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में हजारीबाग में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. इसमें लगभग 40 नए कार्यकर्ताओं ने पार्टी का दामन थामा.

झारखंड जेडीयू के लिए उर्वरक क्षेत्र : अशोक चौधरी

मंत्री अशोक चौधरी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड जेडीयू के लिए उर्वरक क्षेत्र है. लेकिन यह दुर्भाग्य की बात है कि समय बीतने के साथ-साथ राजनीति में पार्टी की सहभागिता भी कम होती गई. लेकिन अब पार्टी को जोश-खरोश के साथ अपनी सहभागिता राजनीति में सुनिश्चित करनी है. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पार्टी की ओर से भी कमी थी. इस कारण झारखंड में जदयू हासिए पर चली गई. जनता ने पार्टी को मौका दिया था. एक बार फिर जनता मौका देगी. कार्यकर्ता पंचायत और बूथ स्तर से काम करें, तो पार्टी बिहार की तरह झारखंड में भी सशक्त बनकर उभरेगी. जदयू के झारखंड प्रभारी अशोक चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि पिछले चुनाव में उम्मीदवारों का चयन ठीक से नहीं हुआ था, इस कारण उम्मीदवार हार गए. कई जगह सशक्त होने के बावजूद जमानत जब्त हो गई. इस बार पार्टी मजबूत और भरोसेमंद उम्मीदवार को मौका देगी. इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति">https://lagatar.in/preparations-intensified-in-deoghar-ranchi-and-khunti-for-the-visit-of-president-draupadi-murmu/">राष्ट्रपति

द्रौपदी मुर्मू के दौरे को लेकर देवघर, रांची व खूंटी में तैयारियां तेज
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/jjjj-2-3.jpg"

alt="" width="600" height="360" />

मोदी सरकार हिंदू-मुस्लिम के जाल में जनता को फंसा रही- अशोक चौधरी

अशोक चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदू-मुस्लिम की बात को लाकर केंद्र सरकार मुख्य मुद्दा से जनता को भटका रही है. महंगाई जैसे मुद्दे गौण हो गए हैं. दाल-तेल की कीमत में आग लग रही है. रोजगार नहीं मिल रहा है. केंद्र सरकार हिंदू-मुस्लिम के जाल में जनता को फंसा कर रखी है. उन्होंने इस दौरान विपक्षी एकता के बारे में जिक्र किया और कहा कि सकारात्मक रूप से अगर विपक्षी एक हो जाए, तो बीजेपी को हटाने के लिए सक्षम है. विपक्षी एकता को एकजुट करने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पिछले छह माह से प्रयासरत हैं. आने वाले चुनाव में यह प्रयास रंग लाएगा. उन्होंने कहा कि झारखंड में भी जदयू को सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है. पिछले दौरे के दौरान 15 हजार कार्यकर्ता थे, लेकिन अब कार्यकर्ताओं की संख्या सवा लाख हो गई है. राज्यसभा के सांसद खीरू महतो के नेतृत्व में पार्टी झारखंड में आगे बढ़ेगी. इसके लिए कार्यकर्ताओं को आम भूमिका निभानी होगी. कार्यकर्ताओं को भी आपसी मतभेद भुलाकर मेहनत करने की जरूरत है. इसे भी पढ़ें :धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-ten-years-imprisonment-to-the-accused-of-misbehavior-with-a-minor/">धनबाद

: नाबालिग से दुराचार के आरोपी को दस वर्ष कैद की सजा

इन्होंने सम्मेलन को किया संबोधित

सम्मेलन को पार्टी के संयोजक अनिल सिंह, मांडू विधानसभा प्रभारी दुष्यंत पटेल, राजू खंडेलवाल, वरिष्ठ सदस्य राकेश गुप्ता, प्रेम वर्मा, संजय राम, जदयू जिलाध्यक्ष प्रदीप रजक, डाड़ी प्रखंड अध्यक्ष दिनेश्वर मंडल, बड़कागांव प्रखंड अध्यक्ष सुरेश वर्मा, संजय राम, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिन्हा, साबिर खान, यासीन अंसारी महिला जिला अध्यक्ष खुशबू कुमारी, कंचन देवी, सुमन देवी, पार्वती देवी, गिरजा देवी, संजू देवी आदि ने संबोधित किया. मंच संचालन वरिष्ठ नेता मिथिलेश सिंह व मंच प्रभारी राकेश ठाकुर और धन्यवाद ज्ञापन राकेश गुप्ता ने किया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//