Search

धनबाद की बिगड़ती विधि व्यवस्था पर जदयू नेता ने जताई चिंता

मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर की लोगों को भयमुक्त बनाने की मांग

Dhanbad : जिले में अपराधियों के बढ़ते मनोबल और ध्वस्त होती विधि व्यवस्था पर चिंता जाहिर करते हुए जदयू के धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने गुरुवार 15 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर लोगों को भयमुक्त बनाने की अपील की है. पत्र में उन्होंने कहा है कि जिले में अपराधियों का मनोबल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. महीने भर में अपराधियों की हरकत से  5-6 लोग मारे जा चुके हैं. लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. विधि व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है और पुलिस प्रशासन अपराधियों की धरपकड़ नहीं कर कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति कर रही है. उन्होंने   अपराधियों पर नकेल कसने के लिए धनबाद पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बताई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp