Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JDU नेता ललन सिंह की पत्रकारों पर अमर्यादित टिप्पणी, कहा- दारू नहीं मिल रही, इसलिए सीएम नीतीश के खिलाफ

Lakhisarai : जेडीयू के अध्यक्ष सह मुंगेर के सांसद ललन सिंह दो दिवसीय दौरे पर लखीसराय आये हुए थे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की. उन्होंने नीतीश कुमार की प्रशंसा करते हुए कहा कि शराब नहीं मिलने के कारण पत्रकार सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ हैं. उन्हें दारू पीने के लिए नहीं मिल रहा है तो क्या करें, मुख्यमंत्री बिहार की जनता को देखें, या आपकी मौज-मस्ती को देखें. (">https://lagatar.in/category/bihar/">

बिहार की दूसरी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें ) 
इसे भी पढ़ें - कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-president-sonia-gandhi-will-leave-for-uk-today-for-medical-test-rahul-and-priyanka-gandhi-will-also-go/">कांग्रेस

अध्यक्ष सोनिया गांधी मेडिकल टेस्ट के लिए आज ब्रिटेन रवाना होंगी, राहुल और प्रियंका गांधी भी जायेंगे

लोगों से उनकी समस्याओं को सुना

ललन सिंह ने मंगलवार को सदर प्रखंड के दर्जनों गांव का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से उनकी समस्याओं को सुना और जल्द निपटारा का आश्वासन दिया. लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं की मांग पर बिहार में शराबबंदी लागू किया था. इसका नतीजा है कि आज घरेलू हिंसा और सड़कों पर होने वाले उत्पात में कमी आयी है. पत्रकारों को शराब नहीं मिल रहा है इसलिए वो नीतीश कुमार के खिलाफ बातें कह रहे हैं. सीएम जनता की मांग को देखें या फिर पत्रकारों की मौज-मस्ती को देखें. इसे भी पढ़ें - कमजोर">https://lagatar.in/the-stock-market-returns-after-a-weak-start-sensex-rises-50-points-nifty-closes-to-17600/">कमजोर

शुरुआत के बाद शेयर बाजार में लौटी तेजी, सेंसेक्स 50 अंक चढ़ा, निफ्टी 17,600 के करीब

कई वरिष्ठ पत्रकारों ने आपत्ति जतायी

ललन सिंह के इस बयान पर कई वरिष्ठ पत्रकारों ने आपत्ति जतायी हैं. उन्होंने कहा कि ललन सिंह का पत्रकारों को लेकर यह बाते कहना ठीक नहीं है. पत्रकार सरकार के अच्छे कार्यों को भी दिखाते हैं. इसलिए उनके ऊपर ऐसी टिप्पणी अशोभनीय है. ललन सिंह को इस पर सफाई देनी चाहिए. इसे भी पढ़ें - आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-news-of-arrest-of-three-accused-in-suraj-murder-case-station-in-charge-will-reveal-soon/">आदित्यपुर

: सूरज हत्याकांड के तीन आरोपी के गिरफ्तारी की खबर, थाना प्रभारी जल्द करेंगे खुलासा

बीजेपी ने ललन सिंह से माफी मांगने की मांग की 

ललन सिंह के बयान पर बीजेपी ने भी हमला बोला है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि यह बयान शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि जेडीयू अपनी नाकामी को छिपाने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर आरोप लगा रही है. यह उनके हताशा को दर्शाती है.बिहार में अब अराजकता का माहौल है. अपराधी तांडव मचाने लगे हैं. राज्य में लोग जहरीली शराब पीकर मर रहे हैं. सत्ता में चिपके रहना ही उनका एजेंडा है. जनता के सामने पोल खुलने पर वो पत्रकारों और मीडिया को टारगेट करने लगे हैं. उन्हें माफी मांगनी चाहिए. इसे भी पढ़ें - अमिताभ">https://lagatar.in/amitabh-bachchan-again-became-corona-positive-tweeted-information-himself/">अमिताभ

बच्चन फिर हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद ट्वीट कर दी जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही