Search

 
 
 

पटना एयरपोर्ट पर ह‍िरासत में ल‍िए गए JDU MLC दिनेश सिंह, भारी मात्रा में म‍िला कैश

 
Patna : बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है. जदयू MLC दिनेश सिंह को पटना एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया है. म‍िल रही जानकारी के अनुसार उनके पास से भारी मात्रा में कैश म‍िला है. वह आज शाम दिल्ली से पटना लौटे थे. फिलहाल पटना एयरपोर्ट पहुंचकर संबंधित अधिकारी जांच-पड़ताल कर रहे हैं. नोट गिनने के लिए मशीन मंगाये जाने की भी सूचना है. बता दें क‍ि जदयू MLC दिनेश सिंह लोजपा (पारस गुट) की सांसद वीणा देवी के पति हैं. वह मुजफ्फरपुर इलाके के बड़े नेता माने जाते हैं. जानकारी के अनुसार फिलहाल एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में उनसे पूछताछ चल रही है. अध‍िकारी कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : खूंटी">https://lagatar.in/khunti-police-remanded-samrat-gang-supremo-jaynath-sahu/">खूंटी

पुलिस ने सम्राट गिरोह के सुप्रीमो जयनाथ साहू को रिमांड पर लिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही