Search

 
 
 

JDU ने कहा- ‘आनंद मोहन की सजा में छूट रद्द करने के फैसले को स्वीकार करते हैं’

JDU-Anand Mohan जद(यू) प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने एक बयान में कहा, ‘‘हम सभी भारत की महान न्यायपालिका का सम्मान करते हैं. पार्टी ने कभी भी उसके फैसलों पर टिप्पणी नहीं की है. इस फैसले को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए और हम इसे स्वीकार करते हैं.’’
 

Lagatar Desk- जनता दल (यूनाइटेड) ने कहा है कि वह गोपालगंज के तत्कालीन जिलाधिकारी जी कृष्णैया की 1994 में हुई हत्या के मामले में पूर्व सांसद आनंद मोहन को दी गई सजा में छूट रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले को स्वीकार करता है और पार्टी ने हमेशा न्यायपालिका का सम्मान किया है.

 

जद(यू) प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने एक बयान में कहा, ‘‘हम सभी भारत की महान न्यायपालिका का सम्मान करते हैं. पार्टी ने कभी भी उसके फैसलों पर टिप्पणी नहीं की है. इस फैसले को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार किया जाना चाहिए और हम इसे स्वीकार करते हैं.’’

 

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बिहार सरकार के 2023 के उस फैसले को रद्द कर दिया, जिसके तहत पूर्व सांसद आनंद मोहन को सजा में छूट दी गई थी. कोर्ट ने आनंद मोहन को एक महीने के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है. यह मामला 1994 में गोपालगंज के जिलाधिकारी (IAS अधिकारी) जी. कृष्णैया की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या किए जाने से जुड़ा है. कोर्ट ने पाया कि सजा में छूट की नीति में 2023 में किया गया वह संशोधन असंवैधानिक था, जिसके जरिए लोकसेवकों की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा पाए लोगों के लिए छूट पाने पर लगी रोक को हटा दिया गया था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही