Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जदयू-टीडीपी ने लोकसभा में वक्फ बिल का समर्थन किया, कहा, यह कहीं से भी मुसलमान विरोधी नहीं

NewDelhi : वक्फ बिल पर चर्चा में भाग लेते हुए जदयू सांसद और केंद्र सरकार में पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने बिल का समर्थन करते हुए कहा कि ये बिल कहीं से मुसलमान विरोधी नहीं है. वक्फ कोई धार्मिक संस्था नहीं, एक ट्रस्ट है जो मुसलमानों के कल्याण के लिए काम करता है. कहा कि  नैरेटिव बनाने का प्रयास किया जा रहा है कि ये बिल मुसलमान विरोधी है.

मोदीजी का  चेहरा पसंद नहीं आ रहा है तो मत देखिए उनकी तरफ

राजीव रंजन सिंह ने कहा कि ट्रस्ट को  अधिकार होना चाहिए कि वह सभी वर्गों के लोगों के साथ न्याय करे,  जो नहीं हो रहा है.  विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा, आप मोदीजी को कोस रहे हैं, उनका चेहरा पसंद नहीं आ रहा है तो मत देखिए उनकी तरफ. 2013 में आपने(कांग्रेस) जो पाप किया था, उसे समाप्त कर पारदर्शिता लाने का काम किया है. देश की जनता मोदीजी को पसंद करती है इसलिए मोदीजी समाज के हर तबके के लिए काम करने का काम करते हैं. राजीव रंजन सिंह ने कहा, मोदीजी ने आज वक्फ को आप लोगों के चंगुल से निकाल के आम मुसलमान की तरफ फेक दिया है उनके कल्याण के लिए काम करने के लिए.

जदयू ने पारदर्शिता के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया

राजीव रंजन सिंह ने  आरोप लगाया. कि दो तरह के लोग इस बिल के  खिलाफ हैं. एक जो वोट के लिए काम करते हैं, दूसरे जिनका वक्फ पर कब्जा था. कहा कि इस संशोधन के विरोध का कोई कारण नहीं बनता.. वक्फ के काम में कहीं से हस्तक्षेप की बात नहीं है. मोदी जी देश को सेक्यूलरिज्म के साथ विकसित भारत बनाने की बात कर रहे हैं, मुस्लिम महिलाओं को भी अधिकार दे रहे हैं. आप देश को बांटकर वोटबैंक के लिए चंगुल में रखना चाहते हैं. जदयू सांसद ने पारदर्शिता के लिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया. कहा कि   जनता दल यूनाइटेड इस बिल के समर्थन में है.

 हम वक्फ बिल का समर्थन करते हैं : तेलुगु देशम पार्टी

तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के सांसद कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने वक्फ बिल का समर्थन करते हुए कहा,  वक्फ के पास 1.2 लाख करोड़ से अधिक की संपत्ति है. आरोप लगाया कि सभी संपत्तियां मिसमैनेजमेंट का शिकार हैं. हमारी पार्टी(टीडीपी) का मानना है कि इस संपत्ति का इस्तेमाल मुस्लिमों के कल्याण के लिए, महिलाओं के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए.इसमें सुधार होना चाहिए. हम पहले दल थे, जिसने जेपीसी की मांग की थी. कहा कि वक्फ बिल को लेकर 97 लाख से अधिक कम्युनिकेशन हुए. रिवाइज्ड बिल 14 संशोधनों के साथ आया. हमारी पार्टी ने तीन सुझाव दिये. जो मान लिये गये हैं.   कहा कि  तेलुगु देशम पार्टी मुस्लिमों के कल्याण, उत्थान के लिए संकल्पित है. सरकार से अपील की कि वक्फ बोर्ड का कम्पोजिशन तय करने के लिए राज्य सरकारों को नियम बनाने की छूट मिले. कहा कि हम वक्फ बिल का समर्थन करते हैं.

आप कहानी गढ़ रहे हैं कि संसद वक्फ बोर्ड को दे दी गयी होती.

डीएमके सांसद ए राजा ने कहा कि मंत्री(किरेन रिजिजू) ने करेजियस स्पीच दी. कल आप अपनी स्पीच के टेक्स्ट को जेपीसी की रिपोर्ट से मिलाइए मैच कर जाये तो इस सदन की सदस्यता से इस्तीफा दे दूंगा. आप कहानी गढ़ रहे हैं कि संसद वक्फ बोर्ड को दे दी गयी होती. आज का दिन इस संसद के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है कि सेक्यूलर देश किस तरफ जाएगा. उन्होंने वक्फ बिल को असंवैधानिक करार देते  तमिलनाडु विधानसभा से इसके विरोध में पारित प्रस्ताव का जिक्र करते हुए कहा कि यह राजनीतिक बिल इस सदन के माध्यम से पूरे देश पर थोपा जा रहा है. ये देश की एकता पर  सवाल है. इसे भी पढ़ें : वक्फ">https://lagatar.in/lalu-prasad-was-also-wanted-to-bring-strict-laws-against-waqf-jitan-ram-manjhi-raised-the-issue-by-sharing-a-2010-video/">वक्फ

पर लालू प्रसाद भी कड़ा कानून लाना चाहते थे… 2010 का वीडियो शेयर कर मांझी ने हल्ला बोला…

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही