- तोपचांची में जदयू कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, लोस चुनाव को लेकर बनायी रणनीति
- जदयू के बिना लोकसभा चुनाव की नैया पार नहीं लग सकती
Topchanchi (Dhanbad) : रविवार को तोपचांची में जदयू कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरने का कार्य किया गया. वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का रीढ़ होते हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं को चार "क" के मंत्र कार्यकर्ता, कार्यालय, कार्यक्रम और कोश की बात बतायी. संगठन चलाने के लिए चार "क" का होना बहुत जरूरी है. बैठक में उपस्थित राज्यसभा सांसद सह जदयू प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो ने कहा कि एनडीए गठबंधन के तहत जदयू लोकसभा चुनाव में गिरिडीह में समर्थन करेगी, लेकिन समर्थन मांगने वाला भी कोई होना चाहिए. उन्होंने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं के बिना नैया पार नहीं लग सकती. गठबंधन के तहत झारखंड में लोकसभा चुनाव में जदयू को सीट नहीं मिली इसे जदयू सुप्रीमो बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवगत करा दिया गया है. आगामी विधानसभा चुनाव में जदयू को झारखंड में हर हाल सीट मिलेगी, जिसकी सूचना दो-तीन दिन में प्राप्त हो जाएगी. प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है. कार्यकर्ताओं के अथक प्रयास से जदयू का झंडा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूती से रखने का काम किया गया. एनडीए प्रत्याशी को जदयू कार्यकर्ताओं का साथ मिलेगा. केन्द्र में पुनः नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी. मौके पर धनबाद जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, जदयू बोकारो जिला अध्यक्ष प्रदीप महतो, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरुप यादव, जदयू नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य सहदेव प्रसाद सिंह, जदयू महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव बिन्दू देवी, जदयू अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला महासचिव अशोक कुमार दास, जदयू टुंडी प्रखंड युवा अध्यक्ष गौतम पांडेय, जदयू बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष गोपाल चन्द्र गोप, प्रदेश सचिव राजू सिंह, जदयू धनबाद जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष इम्तियाज खान, जदयू धनबाद जिला सचिव दीपक कुमार महतो, जितेन्द्र कुमार पांडेय, कमलेश मंडल, फुलचंद दास, अहमद अंसारी, मिट्ठू रजवार, तारा बाबू, गुड्डू सिंह, गौतम पांडेय, तिलक सिंह, गणेश हांसदा, हीरालाल तुरी, अहमद रजा, प्रकाश मंडल, सुकदेव दास, सीता देवी, बिनती देवी, बिनोद सिंह, दिनेश राय, इम्तियाज अंसारी, मनौवर आलम, संजय दे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें : क्रिकेट">https://lagatar.in/god-of-cricket-remembered-childhood/">क्रिकेट
के भगवान को याद आया बचपन [wpse_comments_template]
Leave a Comment